9 जून का दिन भारतीय बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। 11,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित जोजिला टनल का अंतिम ब्रेकथ्रू सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस उपलब्धि के साथ ही कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी का सपना हकीकत के करीब पहुंच गया है।
नितिन गडकरी बने ऐतिहासिक पल के गवाह केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वयं इस टनल के अंतिम चरण (ब्रेकथ्रू) की शुरुआत की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौके पर मौजूद रहे। 13.15 किलोमीटर लंबी यह सुरंग दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब, दोनों तरफ से आने-जाने वाली सड़क सुरंग है।
रणनीतिक मोर्चे पर बड़ी जीत यह टनल न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। अब तक सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण लद्दाख का संपर्क देश के बाकी हिस्सों से कट जाता था, लेकिन इस सुरंग के निर्माण से सेना और आम नागरिकों के लिए साल के 365 दिन आवाजाही संभव हो सकेगी।
उपलब्धि पर गर्व: LG का बयान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसे एक ऐतिहासिक मौका बताया। उन्होंने कहा, आज हमने लद्दाख के लोगों को हर मौसम में कनेक्टिविटी देने की दिशा में आखिरी अहम पड़ाव हासिल कर लिया है। उन्होंने प्रोजेक्ट में तैनात इंजीनियरों और कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी कठिन परिस्थितियों में काम करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।
डेढ़ से दो साल में पूरा होगा काम जोजिला प्रोजेक्ट के इंजीनियर अवधेश प्रताप मिश्र ने बताया कि तकनीकी भाषा में इसे डेलाइटिंग कहा जाता है। ब्रेकथ्रू के बाद अब सुरंग का शेष निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले डेढ़ से दो साल के भीतर सुरंग का काम पूरी तरह संपन्न कर लिया जाएगा और इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
*#WATCH | Union Minister of Road Transport & Highways Nitin Gadkari triggers the Zoji-La tunnel final breakthrough. The strategically significant 13.15-kilometre Zoji-La Tunnel will link Jammu and Kashmir with Ladakh
— ANI (@ANI) June 9, 2026
This marks a major milestone in India s infrastructure history… pic.twitter.com/dbd9KzO4vF
डिलीवरी बॉय की अजीब मांग : बड़े पार्सल के लिए मांगे एक्स्ट्रा पैसे, महिला से बहस का वीडियो वायरल
वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का दम: वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार जीत
भारत की नींद उड़ी! चीन ने बिछाया खनिजों का जाल , तोड़ने के लिए लामबंद हुए 55 देश
बेन स्टोक्स की कप्तानी पर संकट: नाइटक्लब विवाद के बाद इंग्लैंड बोर्ड ले सकता है बड़ा फैसला
पेट्रोल पंप पर हीरो बनने का चक्कर पड़ा भारी, लड़कियों के सामने स्टंट दिखाना पड़ा महंगा
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का महा-भूकंप: 32 की मौत, सुनामी के खौफ से सहमा देश
धमाल 4: अजय देवगन और संजय मिश्रा का खतरनाक अंदाज, पोस्टर देख फैंस हुए उत्साहित
PoK में भड़की हिंसा की आग, ब्रिटेन तक पहुंचा मुनीर की फौज के खिलाफ गुबार!
दीदी अब वो नहीं रहीं : ममता बनर्जी के खिलाफ शताब्दी रॉय का बड़ा विद्रोह
रावलकोट शवगृह के बाहर से भड़की वो चिंगारी, जिसने पूरे PoK को बारूद के ढेर पर बिठाया!