अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का कातिलाना हमला: 11 मासूम बच्चों समेत 13 की मौत, बौखलाया तालिबान
News Image

काबुल: पाकिस्तान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और संप्रभुता को दरकिनार करते हुए अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया है। मंगलवार देर रात पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगान सीमा में घुसकर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया, जिसमें 11 बच्चों समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

तीन प्रांतों में बरपा कहर पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों के रिहायशी इलाकों में अंधाधुंध बमबारी की। इस हमले में आम नागरिकों के घर पूरी तरह तबाह हो गए। तालिबान सरकार के अनुसार, मारे गए लोगों में 11 मासूम बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

तालिबान ने दी चेतावनी अफगान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। तालिबान सरकार ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन और मानवता के खिलाफ एक ‘क्रूर अपराध’ करार दिया है। अफगान प्रशासन ने मारे गए नागरिकों को शहीद घोषित किया है।

यूएन में घिरने के बाद की कायराना हरकत यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ठीक एक दिन पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने अफगानिस्तान के समर्थन में पाकिस्तान को जमकर लताड़ा था। भारत ने पाकिस्तान के ऐसे हमलों को नरसंहार और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का उल्लंघन बताया था।

यूएन में अपनी फजीहत के बाद पाकिस्तान की ओर से की गई यह कार्रवाई उसकी हताशा और बौखलाहट को दर्शाती है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग पड़ चुका पाकिस्तान अब अफगानिस्तान की सीमा पर निर्दोषों का खून बहाकर अपनी नफरत जाहिर कर रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कीर्ति आजाद का गद्दार वाला बयान बना उनके लिए सेल्फ गोल , जनता ने याद दिलाए दल-बदल के पुराने रिकॉर्ड

Story 1

जोजिला टनल: दुश्मनों की छाती पर ब्रेकथ्रू , 27 साल पुरानी साजिश का भारत ने दिया कड़ा जवाब

Story 1

बॉक्स ऑफिस पर पेद्दी का तूफान: 5 दिनों में कमाए 315 करोड़, बनी साल की सबसे बड़ी साउथ इंडियन फिल्म

Story 1

आसमान में आज दिखेगा ग्रहों का महामिलन: शुक्र और बृहस्पति का दुर्लभ नजारा, बिना दूरबीन देख सकेंगे आप

Story 1

होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश, बाल-बाल बचे पायलट

Story 1

आईपीएल में नजरअंदाज, मुंबई लीग में मचाया कोहराम: अर्जुन तेंदुलकर ने ऑलराउंड खेल से जीता सबका दिल

Story 1

साइबर ठगी का शिकार हुए हैं? अब घर बैठे वापस पाएं अपनी डूबी हुई रकम, शुरू हुआ MRM पोर्टल

Story 1

शताब्दी रॉय का ममता बनर्जी से मोहभंग: दीदी अब बदल चुकी हैं, पार्टी में घुटन हो रही है

Story 1

मैदान पर गर्मा-गर्मी: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को आउट करने के बाद भिड़े बांग्लादेशी गेंदबाज नाहिद राणा

Story 1

आईपीएल फाइनल में खोया आईफोन, अलीगढ़ पुलिस ने विदेशी यूट्यूबर को ऐसे दिलाई मुस्कान