डिजिटल युग में जैसे-जैसे ऑनलाइन लेनदेन बढ़ा है, वैसे ही साइबर अपराधों के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। जालसाज लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर देते हैं। लेकिन अब साइबर धोखाधड़ी के पीड़ितों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय (14C) ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के तहत Money Restoration Module (MRM) लॉन्च किया है। अब पीड़ितों को अपनी होल्ड (फ्रीज) की गई राशि वापस पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे।
यह एक विशेष पोर्टल है जो साइबर ठगी के पीड़ितों को उनके फ्रीज किए गए पैसे वापस दिलाने में मदद करता है। इसके माध्यम से आप घर बैठे ही रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस पोर्टल का उपयोग केवल वही पीड़ित कर सकते हैं जिन्होंने NCRP पोर्टल या 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर 14-अंकों का Acknowledgement Number प्राप्त किया है। यह पोर्टल केवल उन मामलों के लिए है जहां पैसा अपराधियों के खातों में होल्ड (Freeze) कराया जा चुका है।
पैसे वापसी की यह पूरी प्रक्रिया सरकार द्वारा निशुल्क (Free) प्रदान की जा रही है। रिफंड दिलाने के नाम पर किसी भी बाहरी व्यक्ति या वेबसाइट को कोई भी शुल्क न दें। साइबर ठगों से सतर्क रहें और सरकारी पोर्टल का ही उपयोग करें।
🚨 Cyber Fraud Victims Can Now Apply for Fund Refunds Online! 💰
— Cyber Crimes Unit Hyderabad (@CyberCrimeshyd) June 8, 2026
The Money Restoration Module (MRM) on the National Cyber Crime Reporting Portal (NCRP) enables eligible cyber fraud victims to apply for the restoration of frozen funds without visiting multiple offices.
✅… pic.twitter.com/B1aowgrMYG
IND vs AFG: मैदान पर गरमाया माहौल, सिराज और रहमत शाह की तीखी बहस; ऋषभ पंत ने संभाला मोर्चा
होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों की बची जान
ICC Women s T20 World Cup 2026: खिताब की दावेदारी के लिए टीम इंडिया का फाइनल टेस्ट आज
टीएमसी में बगावत का बड़ा चेहरा: क्या जून मालिया का निजी संघर्ष ही है उनके राजनीतिक विद्रोह की वजह?
रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे: अब 13 घंटे का सफर तय होगा महज 4 घंटे में!
साइबर ठगी का शिकार हुए हैं? अब घर बैठे वापस पाएं अपनी डूबी हुई रकम, शुरू हुआ MRM पोर्टल
इंडिया गठबंधन का मिशन विपक्ष : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से CJI को पत्र तक, बैठक में लिए गए 5 बड़े फैसले
बास्केटबॉल मैच में झपकी लेते पकड़े गए डोनाल्ड ट्रंप, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
अगस्त 2026 में दिनेश विजान का डबल धमाका: एक ही महीने में टकराएंगे श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव
हफ्ते भर से नहीं सोई, अब टूट रही हूं... नवी मुंबई में बिजली कटौती से बिलख पड़ी महिला