उत्तराखंड का ऋषिकेश शहर एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में लोग स्कैड जंप (SCAD Jump) नाम के एक बेहद खतरनाक खेल का अनुभव लेते नजर आ रहे हैं।
क्या है यह जानलेवा स्कैड जंप ? बंजी जंपिंग में इंसान के पैरों में रस्सियां होती हैं और शरीर पर बेल्ट बंधी होती है, जो उसे झटके के साथ हवा में थाम लेती है। लेकिन स्कैड जंप पूरी तरह से अलग और डरावना है। इसमें व्यक्ति को बिना किसी रस्सी, तार या सेफ्टी बेल्ट के सीधे ऊंचाई से नीचे फेंका जाता है। नीचे एक जाल (नेट) बिछा होता है, जिस पर व्यक्ति को गिरना होता है।
जरा सी चूक और रीढ़ की हड्डी खत्म इस खेल को देखकर लोगों की रूह कांप गई है। विशेषज्ञों और आम लोगों का मानना है कि यदि गिरते समय व्यक्ति का शरीर सही स्थिति में नहीं रहा, तो गर्दन या रीढ़ की हड्डी टूटने का जोखिम 100 प्रतिशत है। एक गलत लैंडिंग सीधे मौत का कारण बन सकती है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर इस गतिविधि की जमकर आलोचना हो रही है।
एडवेंचर के नाम पर जान से खिलवाड़ वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा, भारत में एडवेंचर के नाम पर जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां नियमों की जांच करने वाला कोई नहीं है।
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने चेतावनी देते हुए कहा, भारत में ऐसी जगहों पर कभी भरोसा न करें। न तो यहां नियमों का पालन होता है और न ही स्टाफ को इमरजेंसी के लिए कोई खास ट्रेनिंग दी जाती है। अपनी जान को जोखिम में न डालें।
सुरक्षा पर उठते बड़े सवाल इस वीडियो के सामने आने के बाद अब यह बहस छिड़ गई है कि क्या इस तरह के खेलों को आधिकारिक मंजूरी मिली हुई है? लोग स्थानीय प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि बिना किसी सुरक्षा मानक (Safety standard) के ऐसी गतिविधियों को संचालित करने की अनुमति कैसे दी जा सकती है। फिलहाल, इस मामले ने भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा नीतियों पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
Saw this Adventure Sport video from Hrishikesh
— Arnaz Hathiram Jain (@ArnazHathiram) June 6, 2026
Is this safe???? No rope, no safety guards. One wrong fall can damage your neck & spine for life
Are these activities approved by any official authorities? pic.twitter.com/ICv639seDB
सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान: CJP के साथियों की गिरफ्तारी हुई तो 42 दिनों की भूख हड़ताल पर बैठूंगा
हमारा पैसा वापस करो! : कमरहाटी में मदन मित्रा पर बरसे अंडे, TMC नेताओं के खिलाफ भड़की जनता
आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था... , ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला
IND vs AFG: मुल्लांपुर में शुभमन गिल का बड़ा फैसला, मानव सुथार का टीम इंडिया के लिए शानदार डेब्यू
कुत्ते को खाना खिलाने पर हुआ विवाद भाजपा नेता को पड़ा भारी, सभी पदों से हटाए गए वीरेंद्र शेडगे
डोमिनिकन रिपब्लिक: टेक-ऑफ के दौरान आग का गोला बना निजी विमान, पायलट समेत दो की मौत
IPL डेब्यू से पहले RR नहीं, इस टीम के दीवाने थे सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी; राज से उठा पर्दा
फिलीपींस में महाविनाश: 7.8 तीव्रता के भूकंप से ताश के पत्तों की तरह ढहीं इमारतें, सुनामी का अलर्ट
मनाली में विदेशी पर्यटक से बैड टच : शर्मनाक वीडियो वायरल, आरोपी की खैर नहीं
ठाणे क्लस्टर प्रोजेक्ट: महत्वपूर्ण सार्वजनिक आवास का दर्जा, एमएमआरडीए के बाद अब MSRDC संभालेगा कमान