IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ऑरेंज कैप पर कब्जा करने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय T20I टीम में जगह बनाकर हर किसी को चौंका दिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है।
राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलने से पहले कौन था फेवरेट?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक इंटरव्यू में वैभव ने स्वीकार किया कि राजस्थान रॉयल्स (RR) में आने से पहले उनका झुकाव किसी और टीम की तरफ था। वैभव ने खुलासा किया कि वे बचपन से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बड़े फैन रहे हैं।
इस पसंद के पीछे का कारण कोई और नहीं बल्कि आधुनिक क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली हैं। वैभव ने कहा, मैं हमेशा से RCB का फैन रहा हूं क्योंकि मैं विराट भैया का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।
विराट कोहली के साथ वह खास पल
अपने आदर्श विराट कोहली से मुलाकात पर वैभव भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि जब कोहली ने उनके कंधे पर हाथ रखकर बात की, तो वह पल किसी सपने जैसा था।
वैभव ने कहा, ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि मैं किसी सुपरस्टार से बात कर रहा हूं। उन्होंने मुझे एक बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन दिया। उन्होंने मेरी बल्लेबाजी की कमियों को समझाया और मुझे पूरी तरह फोकस रहने की सलाह दी।
अजीत अगरकर का बड़ा बयान
वैभव का टीम इंडिया में चयन सिर्फ फॉर्म के कारण नहीं, बल्कि उनके कौशल को देखते हुए किया गया है। भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, वैभव के पिछले दो IPL सीजन बेहतरीन रहे हैं। उनका टैलेंट इतना प्रभावशाली था कि हमें उन्हें चुनने के लिए मजबूर होना पड़ा। हमें उनसे भविष्य के लिए काफी उम्मीदें हैं।
टीम इंडिया के लिए नई शुरुआत
मात्र 15 साल की उम्र में भारतीय T20I टीम का बुलावा पाना वैभव के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अब फैंस को इंतजार है कि क्या यह युवा बल्लेबाज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी उसी अंदाज में बल्लेबाजी कर पाता है, जैसा उन्होंने IPL में दिखाया था।
Vaibhav Sooryavanshi was a RCB fan before 😭 pic.twitter.com/H3XmPKHEf5
— Navneet 🚩 (@MSDian067) June 7, 2026
डोमिनिकन रिपब्लिक: टेक-ऑफ के दौरान रनवे पर आग का गोला बना प्राइवेट जेट, दोनों पायलटों की मौत
ठाणे क्लस्टर प्रोजेक्ट: महत्वपूर्ण सार्वजनिक आवास का दर्जा, एमएमआरडीए के बाद अब MSRDC संभालेगा कमान
भदोही में ट्रैफिक अलर्ट: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तीन दिनों तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव
ऋषिकेश में मौत का फ्री-फॉल : बिना रस्सी के हवा में छलांग देख सहम गए लोग, उठाए जा रहे सुरक्षा पर सवाल
MLC उम्मीदवार बनने पर गदगद हुए पावर स्टार पवन सिंह, बोले- जनसेवा ही मेरा संकल्प
UN में पाकिस्तान की फिर फजीहत : कश्मीर का राग अलापा तो भारत ने दिखाया आईना
तपती सड़क पर देवदूत बनकर आया पानी का टैंकर, भीषण गर्मी में बेजुबानों को मिली ठंडी राहत
ईरान में छिड़ा युद्ध: भारत सरकार का इमरजेंसी अलर्ट , नागरिकों को तुरंत वतन लौटने के निर्देश
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में किसका चलता है बल्ला? ये हैं टॉप-5 बल्लेबाज
राबड़ी आवास पर पहरा : सुरक्षा में कटौती के खिलाफ रात भर डटे रहे RJD कार्यकर्ता