डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक भयावह विमान हादसा हुआ। एक प्राइवेट जेट टेक-ऑफ के दौरान रनवे पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रैश के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिससे वह मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।
आग का गोला बना विमान डोमिनिकन सिविल एविएशन इंस्टीट्यूट (IDAC) ने पुष्टि की है कि इस हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विमान को रनवे पर अनियंत्रित होते और हवा में उछलते देखा जा सकता है, जिसके कुछ सेकंड बाद ही वह आग के गोले में बदल गया।
ऑस्टिन जा रहा था विमान मिली जानकारी के अनुसार, गल्फस्ट्रीम G200 जेट ने प्यूर्टो रिको से उड़ान भरी थी और ला रोमाना एयरपोर्ट पर ईंधन भरवाने के बाद इसे अमेरिका के ऑस्टिन रवाना होना था। टेक-ऑफ से ठीक पहले पायलटों ने इमरजेंसी अलर्ट भी जारी किया था, लेकिन विमान को सुरक्षित वापस नहीं लाया जा सका और रनवे पर ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
जांच के दायरे में तकनीकी खामियां हादसे के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं, लेकिन आग की लपटें इतनी तीव्र थीं कि पायलटों को नहीं बचाया जा सका। नेशनल एविएशन अथॉरिटी ने मामले की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
अब जांच एजेंसियां ब्लैक बॉक्स और रनवे के तकनीकी डेटा का विश्लेषण कर रही हैं। मुख्य फोकस इस बात पर है कि टेक-ऑफ के दौरान विमान का संतुलन क्यों बिगड़ा और पायलटों ने उड़ान भरने के तुरंत बाद इमरजेंसी अलर्ट क्यों जारी किया था।
#DePlaneta Un jet privado se estrelló en el Aeropuerto La Romana, en República Dominicana, cuando regresó por presentar desperfectos e intentó hacer un aterrizaje de emergencia. 📹Cortesía. pic.twitter.com/K6utod6D8i
— Diario El Salvador (@elsalvador) June 7, 2026
देसी जुगाड़ की पराकाष्ठा: परात और पाइप से बनाया घर का स्मार्ट शावर , वीडियो देख चकरा जाएंगे आप
ऋषिकेश में स्कैड जंप का खौफनाक वीडियो वायरल, बिना रस्सी के मौत को दावत देते देख भड़के लोग
शादी के मंच पर अचानक चढ़ा युवक, दूल्हा-दुल्हन के सामने किया कुछ ऐसा कि थम गईं सबकी सांसें!
पुलिस की दबिश पड़ते ही साड़ियों के ढेर में जा छिपे TMC नेता, वीडियो हुआ वायरल
तपती सड़क पर देवदूत बनकर आया पानी का टैंकर, भीषण गर्मी में बेजुबानों को मिली ठंडी राहत
बिहार में रेलवे का अनोखा जुगाड़ : खिड़की से लटकाया विशाल बक्सा, वायरल हुआ वीडियो
IND vs AFG: शुभमन गिल को था इस खास फिफ्टी का इंतजार, 564 के स्कोर पर थमी टीम इंडिया की रफ्तार
#INDvsAFG: केएल राहुल की ऑस्कर विनिंग एक्टिंग या किस्मत का खेल? मुल्लांपुर टेस्ट में डीआरएस से बचे राहुल
दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 3 मंजिला मकान में भीषण आग, 8 जिंदगियां बचाईं, 2 पालतू जानवरों की मौत
मानसूनी गतिविधियों का विस्तार: देश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल