पश्चिम बंगाल की राजनीति में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। 2026 के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सत्ता से बेदखली के बाद राज्य भर में पार्टी नेताओं के खिलाफ जनता का आक्रोश चरम पर है। इसी कड़ी में अब कमरहाटी के कद्दावर विधायक मदन मित्रा को पब्लिक के गुस्से का सामना करना पड़ा है।
शनिवार (6 जून) की रात कमरहाटी के आरियादहा इलाके में तनाव की खबर पाकर मदन मित्रा हालात का जायजा लेने पहुंचे थे। जैसे ही उनका काफिला वहां पहुंचा, स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ ने उनकी गाड़ी पर अंडों की बौछार कर दी।
हालात इतने बिगड़े कि विधायक के काफिले को आनन-फानन में वहां से निकलना पड़ा। इस दौरान उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि, मदन मित्रा ने दावा किया कि हमला होते समय वे वाहन के भीतर नहीं थे। उन्होंने इस पूरी घटना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे सोची-समझी साजिश करार दिया है।
इस हंगामे की असली जड़ कमरहाटी के वार्ड नंबर 14 में छिपी है। वहां बड़ी संख्या में ऑटो और ई-रिक्शा चालक एकजुट हुए थे। इन ड्राइवरों का आरोप है कि टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने वर्षों से उनसे जबरन कट मनी (अवैध कमीशन) वसूली है। अब सत्ता बदलते ही इन लोगों का सब्र टूट गया है और वे अपने हक का पैसा वापस मांग रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं के खिलाफ अंडा विरोध का नया हथियार बन गया है। यह पहली घटना नहीं है। पिछले दिनों टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी को भी सोनारपुर में विरोध का सामना करना पड़ा था, जहां उन पर पत्थर और अंडे फेंके गए। इसके अलावा, अदालतों में पेशी के दौरान भी गिरफ्तार नेताओं के खिलाफ जनता इसी तरह का आक्रोश जाहिर कर रही है।
चुनावी हार ने बंगाल के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। सत्ता हाथ से निकलते ही टीएमसी के स्थानीय नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के जो आरोप सालों से दबे थे, वे अब सड़कों पर फूट रहे हैं। पुलिस थानों से लेकर अदालतों के बाहर तक हो रहे ये प्रदर्शन इस बात का साफ संकेत हैं कि टीएमसी के लिए आने वाला समय बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है।
BIG NEWS - Eggs hurled at TMC MLA Madan Mitra in Kamarhati by public.
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) June 6, 2026
Madan Mitra was inside his car. He subsequently drove away from the scene. pic.twitter.com/YpynxVjV6S
लंदन में CJI के लेक्चर के दौरान हंगामा: सवाल पूछने पर महिला को रोका, भारतीय उच्चायोग ने जताई नाराजगी
बंगाल में मैं नहीं, हम की नई संस्कृति: सीएम शुभेंदु का मिशन सुधार शुरू
तमिलनाडु भाजपा में भगदड़: अन्नामलाई के साथ कई दिग्गज नेताओं ने छोड़ा साथ
डोमिनिकन रिपब्लिक: टेक-ऑफ के दौरान आग का गोला बना निजी विमान, पायलट समेत दो की मौत
युवाओं के लिए बंपर मौका! दिल्ली टैलेंट हंट में दिखाएं अपना हुनर, जीतें 2.5 लाख रुपये तक का इनाम
किम जोंग उन की सीक्रेट मिसाइल फैक्ट्री: दुनिया की नींद उड़ाने वाली तस्वीरें सामने आईं
पति का पीछा और कुएं में छलांग: वायरल वीडियो देख सन्न रह गया पूरा गांव
श्रेयस अय्यर का नया अध्याय: टीम इंडिया की कप्तानी मिलने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी
वो पल जादुई था : विराट कोहली के साथ मुलाकात पर छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द और प्यार
साड़ियों के ढेर में दुबका टीएमसी नेता: पुलिस से बचने के लिए चली ऐसी चाल, फिर हुआ ये हाल