कैरेबियन देश डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ है। अमेरिका में पंजीकृत एक प्राइवेट बिजनेस जेट ने उड़ान भरने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान विमान क्रैश हो गया और देखते ही देखते आग के गोले में बदल गया।
हवा में उछला विमान, फिर हुआ धमाका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस हादसे के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टेक-ऑफ के दौरान जैसे ही विमान के पहिये रनवे से ऊपर उठे, वह अपना संतुलन खो बैठा। विमान हवा में कई बार अनियंत्रित होकर उछला और जमीन पर गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दमकल गाड़ियां पहुँचने तक विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
दोनों पायलटों की मौके पर ही मौत डोमिनिकन सिविल एविएशन इंस्टीट्यूट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में चालक दल के दोनों सदस्यों की जान चली गई। मृतकों की पहचान अमेरिकी नागरिकों—एरिक जेवियर डियागो और रूडी गजल—के रूप में हुई है। ये दोनों क्रमशः पायलट और को-पायलट थे।
पोर्टो रिको से आ रहा था विमान मिली जानकारी के अनुसार, यह प्राइवेट विमान पोर्टो रिको से डोमिनिकन रिपब्लिक पहुँचा था। यहाँ विमान में ईंधन भरा गया और इसे अमेरिका के ऑस्टिन, टेक्सास के लिए रवाना होना था। टेक-ऑफ के ठीक बाद आई तकनीकी खराबी के कारण चालक दल ने वापस एयरपोर्ट पर ही आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया, जो दुर्भाग्य से नाकाम रहा।
जांच जारी फिलहाल स्थानीय प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि टेक-ऑफ के दौरान विमान के अनियंत्रित होने का मुख्य कारण क्या था। इस हादसे के बाद ला रोमाना एयरपोर्ट पर परिचालन को लेकर भी तकनीकी पड़ताल की जा रही है। पायलटों के शवों को बरामद कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Ongoing - a private Gulfstream crashed attempting an emergency landing at La Romana International Airport, in the Dominican Republic. Two crew are confirmed dead.
— Francisco Cunha (@OnDisasters) June 7, 2026
Two crew members died this Sunday when a private executive aircraft crashed while attempting an emergency landing…
बेवकूफ हो तुम : इंटरव्यू के बीच भड़के डोनाल्ड ट्रंप, माइक फेंककर बीच में ही छोड़ी बातचीत
यूपी पुलिस भर्ती: परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का संघर्ष, फुटपाथ और स्टेशनों पर गुजारनी पड़ी रात
विराट कोहली ने युवा वैभव सूर्यवंशी को सिखाया सफलता का गुरुमंत्र , मुलाकात का किस्सा हुआ वायरल
टेलीग्राम पर ‘पेपर लीक’ का झांसा: 2 हजार रुपये में प्रश्नपत्र बेचने वाला शातिर गिरफ्तार
मिडिल ईस्ट में फिर दहला इजरायल: ईरान और हिजबुल्लाह का संयुक्त हमला, छिड़ी जंग की नई आग
ईरान-इजरायल में छिड़ी भीषण जंग: भारत ने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट, तुरंत देश छोड़ने की सलाह
टीम इंडिया में 9 IPL फ्रेंचाइजी का जलवा, लेकिन चैंपियन RCB के लिए सन्नाटा
आस्था या अज्ञान? गंगोत्री-यमुनोत्री में साड़ियों का ढेर, पवित्र नदियों के अपमान पर भड़के लोग
साड़ियों के ढेर में दुबका टीएमसी नेता: पुलिस से बचने के लिए चली ऐसी चाल, फिर हुआ ये हाल
अंपायरों की मेहरबानी और कप्तान की नाकामी: भारत को जीत थाली में परोस रहा अफगानिस्तान?