भारत में गंगा और यमुना को केवल नदियां नहीं, बल्कि मां का दर्जा प्राप्त है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इन पवित्र धाराओं की एक डुबकी पापों से मुक्ति दिलाती है। लेकिन आज इसी आस्था के नाम पर इन नदियों को कचरे का डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है।
हाल ही में उत्तराखंड के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से एक विचलित कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पर्यावरण प्रेमियों और श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि श्रद्धालु मां गंगा और यमुना को प्रसन्न करने के नाम पर सैकड़ों साड़ियां, कपड़े और पूजन सामग्री सीधे बहते हुए जल में प्रवाहित कर रहे हैं।
देखते ही देखते नदी का किनारा और पानी का बहाव रंग-बिरंगे कपड़ों के ढेर में बदल गया है। जिस जल को भक्त आचमन के लिए सबसे शुद्ध मानते हैं, उसमें तैरता हुआ यह कचरा आस्था के नाम पर किए जा रहे दोहरे रवैये को बयां कर रहा है।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुखर रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी इस वीडियो पर संज्ञान लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट लिखा, इस पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
सोशल मीडिया पर आम जनता का भी आक्रोश साफ दिख रहा है। नेटिजन्स ने सरकार से मांग की है कि धार्मिक रीति-रिवाजों के नाम पर नदियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस घटना ने देश में एक बड़ी बहस छेड़ दी है। लोग केवल सरकार को ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की मानसिकता पर भी सवाल उठा रहे हैं।
एक यूजर ने टिप्पणी की, काश लोग धर्म की शिक्षा के साथ-साथ सिविक सेंस (नागरिक बोध) भी समझते। स्कूलों में नैतिक शिक्षा की तरह पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की क्लास आज अनिवार्य होनी चाहिए।
फिलहाल, इस वीडियो ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या हम वास्तव में अपनी आस्था के केंद्रों को बचा पा रहे हैं, या अपनी ही श्रद्धा की बलि चढ़ा रहे हैं?
Millions visit India s sacred rivers to seek blessings and spiritual solace. But are we protecting these holy waters? Plastic waste, discarded clothes continue to pollute rivers like the Ganga and Yamuna.
— Boldsky (@Boldsky) June 5, 2026
🎥 @maahi_exploring#SocialDebate #DIvineConnect #RiverPollution pic.twitter.com/jp2H2ByRBe
IPL डेब्यू से पहले RR नहीं, इस टीम के दीवाने थे सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी; राज से उठा पर्दा
झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने बिछाई नई बिसात, भूपेश बघेल और अजय शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
साड़ियों के ढेर में दुबका टीएमसी नेता: पुलिस से बचने के लिए चली ऐसी चाल, फिर हुआ ये हाल
भीषण गर्मी से बेहाल बंदरों ने ताजमहल के फव्वारे को बनाया पूल , वीडियो वायरल
IIT रुड़की का मास्टरस्ट्रोक: बोर्ड अंकों के भंवर में फंसे हजारों छात्रों को मिली बड़ी राहत
मेरा बेटा उनके पैर की धूल भी नहीं - वैभव सूर्यवंशी के पिता ने दिग्गजों से तुलना पर क्यों कही यह बड़ी बात?
लाखों की सैलरी, फिर भी वीकेंड पर रैपिडो चलाता है ये इंजीनियर; वजह जान दंग रह जाएंगे आप
इतिहास की दहलीज पर ज़्वेरेव: मेन्सिक को मात देकर चौथी बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में बनाई जगह
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी बगावत: सोनिया के साथ बैठक के बीच 12 सांसदों ने किया खेला
क्या सचिन पायलट का नाम सुनते ही सक्रिय हो जाते हैं गहलोत? सियासी संग्राम में नया मोड़