तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (HYDRAA) का गठन उन्होंने एडॉल्फ हिटलर से प्रेरित होकर किया है। इस खुलासे के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है।
क्या है HYDRAA का पूरा मामला? मुख्यमंत्री ने बताया कि HYDRAA का नाम हिटलर के पसंदीदा शब्द से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि इस टास्क फोर्स को सरकारी जमीनों और झीलों से अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त बनाया गया है। इस संस्था के पास 3,000 रिटायर्ड आर्मी जवानों का बल है और इसकी कमान एक सीनियर आईपीएस अधिकारी के हाथों में है।
उत्तर भारत को लेकर दिया विवादित बयान उसी कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी ने उत्तर भारतीयों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों उत्तर भारत से हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या तेलंगाना के लोग दूसरे दर्जे के नागरिक बनकर रहें? उन्होंने कहा कि हम सिर्फ टैक्स देने के लिए नहीं हैं और दिल्ली के सामने झुकने की उम्मीद हमसे न की जाए।
BJP का तीखा हमला: तानाशाही सोच का सबूत बीजेपी ने सीएम रेड्डी के इन बयानों को खतरनाक करार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, यह कांग्रेस की असली मानसिकता है। वे दूसरों को तानाशाह कहते हैं, जबकि वे खुद तानाशाही में विश्वास रखते हैं। उन्होंने इमरजेंसी के दौर की याद दिलाते हुए कहा कि रेवंत रेड्डी का हिटलर की प्रशंसा करना कांग्रेस के डीएनए में छिपी तानाशाही को दर्शाता है।
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की माफी की मांग केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की हिटलरवादी सोच फिर से सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि सीएम का अपने फैसलों की तुलना युद्धग्रस्त देशों की तबाही से करना शर्मनाक है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री से तेलंगाना की जनता से बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की है।
फिलहाल, इस बयान ने न केवल राज्य की सियासत को गरमा दिया है, बल्कि नेशनल लेवल पर कांग्रेस के लिए एक नई असहज स्थिति पैदा कर दी है।
Telangana Chief Minister A Revanth Reddy on Saturday, June 6, claimed that the Hyderabad Disaster Response and Asset Protection Agency (HYDRAA) was formed drawing inspiration from Adolf Hitler, saying the German dictator s favourite word was Hydra.
— The Siasat Daily (@TheSiasatDaily) June 6, 2026
Speaking at The Hindu s… pic.twitter.com/pMqsHMeA8y
स्कूल जाने का देसी जुगाड़ : बकरे की सवारी कर पढ़ने निकला बच्चा, वीडियो देख लोग बोले- पेट्रोल का पक्का इलाज
शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 23 साल के युवा खिलाड़ी का हुआ टेस्ट डेब्यू
AI का ठंडा सच: अमेरिका में डेटा सेंटर्स के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, क्या वाकई चीन है इसके पीछे?
दिल्ली का जंतर-मंतर हुआ छावनी, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से मचा हड़कंप; PM आवास के पास सुरक्षा टाइट
साड़ियों के ढेर में दुबका टीएमसी नेता: पुलिस से बचने के लिए चली ऐसी चाल, फिर हुआ ये हाल
ईरान में छिड़ा युद्ध: भारत सरकार का इमरजेंसी अलर्ट , नागरिकों को तुरंत वतन लौटने के निर्देश
हरियाणा की बेटी का वैश्विक सम्मान: मेजर अभिलाषा बराक को मिला प्रतिष्ठित UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट अवॉर्ड
1.90 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ढेर: एसटीएफ की घेराबंदी में खत्म हुआ बबलू का आतंक
कंधे पर हाथ रखा तो लगा सपना देख रहा हूं : विराट कोहली से मिलकर भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी
रसोई गैस पर महंगाई का हंटर : सिलेंडर ₹29 महंगा, विपक्ष ने घेरी सरकार