देश में आम जनता पर महंगाई की मार लगातार जारी है। केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में ₹29 की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गई है।
तीन महीने में दूसरी बार झटका यह बढ़ोतरी पिछले तीन महीनों के भीतर दूसरी बार हुई है। मार्च में भी सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह महज 90 दिनों में आम आदमी की रसोई पर कुल ₹89 का अतिरिक्त बोझ पड़ चुका है। सरकार ने इसके लिए मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का हवाला दिया है।
पेट्रोल-डीजल और सीएनजी भी बेकाबू सिर्फ रसोई गैस ही नहीं, बल्कि मई के मध्य से अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹7.5 प्रति लीटर और सीएनजी में करीब ₹6 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती कीमतों के इस चक्रव्यूह ने आम आदमी के बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
कांग्रेस का सरेंडर मोदी पर तीखा प्रहार कांग्रेस ने सरकार पर महंगाई मैन मोदी का तंज कसा है। पार्टी ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे प्रधानमंत्री को सरेंडर मोदी कह रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि पीएम अमेरिकी दबाव में काम कर रहे हैं और देश की अर्थव्यवस्था को गुलामी की ओर धकेल रहे हैं। गौरव गोगोई और इमरान मसूद जैसे नेताओं ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हालात और बदतर हो सकते हैं।
सपा और आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर सरकार से पूछा है कि जनता से यह लूट कब रुकेगी? पार्टी ने भाजपा हटाओ, देश बचाओ का नारा दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार पहले ही महंगाई से कमर तोड़ चुकी जनता के पेट पर लात मार रही है।
टीएमसी का विश्वगुरु दांव पर सवाल पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी ने भी भाजपा के विकास मॉडल की आलोचना की है। टीएमसी ने कहा कि जो सरकार खुद को विश्वगुरु बताती है, वह अपने ही नागरिकों को महंगाई के झटकों से बचाने में पूरी तरह नाकाम रही है। टीएमसी ने आरोप लगाया कि सरकार का पूरा फोकस केवल अमीरों को लाभ पहुँचाने पर है।
नरेंदर के सरेंडर की कीमत चुका रहा हिंदुस्तान pic.twitter.com/9YFwOJgF3p
— Congress (@INCIndia) June 7, 2026
मुंबई: ऑटो में महिला के साथ घिनौनी हरकत, अश्लील कमेंट्स कर बोला- छूकर देखो
नॉर्वे में गूँजा भारत का डंका: प्रज्ञानंद ने वर्ल्ड नंबर-1 को धूल चटाकर रचा इतिहास
आगे बढ़ने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे : खान सर पर सगे चाचा और ग्रामीणों का बड़ा खुलासा
ऋषभ पंत के शॉट से गिरा ड्रोन? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप
भीषण गर्मी में देवदूत बना पानी का टैंकर, सड़क पर आवारा कुत्तों के लिए ऐसे लाई गई ठंडक
दिल्ली का जंतर-मंतर हुआ छावनी, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से मचा हड़कंप; PM आवास के पास सुरक्षा टाइट
मोहम्मद सलीम का ऐतिहासिक कारनामा: भारत के खिलाफ टेस्ट में लिया फाइव विकेट हॉल , रचा इतिहास
गिरफ्तारी का ऐसा डर: टीएमसी नेता ने साड़ियों के ढेर में ली पनाह, पुलिस ने ऐसे निकाला बाहर
वो पल जादुई था : विराट कोहली के साथ मुलाकात पर छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द और प्यार
नो विजन, सिर्फ डिवीजन : दिल्ली बैठक से पहले बिखरता दिखा INDIA अलायंस, BJP का जोरदार हमला