मशहूर यूट्यूबर और कोचिंग संचालक खान सर (फैसल खान) कानूनी और निजी विवादों के नए चक्रव्यूह में फंस गए हैं। पटना में कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग मामले में नाम आने के बाद अब उनके अपने पैतृक गांव, देवरिया (उत्तर प्रदेश) से चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं।
डिग्री पर उठे सवाल: चाचा ने कहा- सिर्फ बोलने की कला है खान सर के सगे चाचा निसार अहमद खान ने उनके शैक्षणिक दावों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, उनके पास कोई बड़ी डिग्री नहीं है। उन्होंने पास के स्कूल से पढ़ाई की है और बाद में हाथ-पैर मारकर फर्जी तरीके से डिग्रियां बनवाई हैं। उनके पास सिर्फ बोलने की कला है, जिसे बेचकर वो अपनी रोटी सेंक रहे हैं। चाचा के अनुसार, खान सर अब इतने बदल चुके हैं कि सफलता पाने के लिए वे किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं।
कोचिंग माफिया और दबंगई के आरोप चाचा का दावा है कि पटना का मौजूदा विवाद व्यापारिक ईगो का परिणाम है। आरोप है कि खान सर ने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संचालक के पोस्टरों पर जबरन अपने बैनर लगवा दिए, जिससे विवाद बढ़ा। वहीं, गांव के ग्रामीणों ने उन पर प्रशासनिक प्रभाव का गलत इस्तेमाल करने और धन-बल के दम पर लोगों को डराने का आरोप लगाया है।
सड़क-नाली और जमीन पर कब्जा स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोकप्रियता और पैसा मिलते ही खान सर और उनके परिवार का व्यवहार पूरी तरह बदल गया है। पड़ोसी धर्मेंद्र और अशोक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि खान सर ने सड़क निर्माण के नाम पर जबरन उनके घर के छज्जे तुड़वा दिए और सरकारी अधिकारियों को पैसे खिलाकर अपने पक्ष में काम करवाए। स्थानीय पार्षद आदित्य सिंह ने भी उन्हें जिद्दी बताते हुए कहा कि वे जनहित के कार्यों में भी अपने रसूख का इस्तेमाल कर अड़ंगा डालते हैं।
पटना फायरिंग केस: क्या बढ़ेगी मुश्किलें? यह सारा विवाद 2 जून को पटना में हुई उस घटना से शुरू हुआ, जिसमें खान सर के कोचिंग गार्डों ने सरेआम फायरिंग की थी। पकड़े गए गार्डों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही गोलियां चलाई थीं। इस मामले में पुलिस ने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संचालक को भी गिरफ्तार किया है। एफआईआर में नामजद होने के बाद, अब खान सर की भूमिका पर पुलिस की पैनी नजर है। गिरफ्तारी का खतरा मंडराते देख खान सर ने कानूनी राहत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
*Deoria, Uttar Pradesh: On the FIR against educator Khan Sir, his uncle, Nisar Ahmad Khan says, ...He does not have any significant academic qualifications, and the degrees associated with him are not genuine. He is, however, very skilled at speaking and earns his livelihood… pic.twitter.com/NPMKNRqCM3
— IANS (@ians_india) June 7, 2026
झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस-JMM में ठनी, क्या इंडिया गठबंधन में पड़ने वाली है दरार?
ऋषभ पंत के शॉट से गिरा ड्रोन? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप
चर्चगेट स्टेशन पर अब किताबों का साथ: देश की पहली फ्री लाइब्रेरी का हुआ आगाज़
लंदन में CJI के लेक्चर के दौरान हंगामा: सवाल पूछने पर महिला को रोका, भारतीय उच्चायोग ने जताई नाराजगी
तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल: अन्नामलाई की नई पार्टी वी द लीडर्स को मिला तूफानी समर्थन
15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट: वैभव सूर्यवंशी पर सौरव गांगुली की बड़ी चेतावनी
कांग्रेस अध्यक्ष बनने से कैसे चूके अशोक गहलोत? 4 साल बाद साजिश का बड़ा खुलासा
आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था... , ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला
दिल्ली बनी कॉकरोच के आगे लाचार: जंतर-मंतर से एयरपोर्ट तक सुरक्षा का अभेद्य घेरा
अंपायरों की मेहरबानी और कप्तान की नाकामी: भारत को जीत थाली में परोस रहा अफगानिस्तान?