अयोध्या: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 1.90 लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को एनकाउंटर में मार गिराया है। यह मुठभेड़ अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई।
रात के अंधेरे में हुई मुठभेड़ अधिकारियों के मुताबिक, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी भानु प्रताप सिंह इलाके में मौजूद है। रात करीब 11 बजे ऐमी घाट पुल के पास एसटीएफ ने उसे घेर लिया। वह मोटरसाइकिल से भागने की फिराक में था। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में लगा निशाना बदमाश की फायरिंग का एसटीएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में भानु प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
40 मुकदमों का था बोझ मारे गए अपराधी का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा था। उस पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 40 गंभीर मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था।
चार जिलों की पुलिस कर रही थी तलाश भानु प्रताप सिंह पर इनाम की राशि अलग-अलग जिलों की पुलिस द्वारा घोषित की गई थी। इसमें आजमगढ़ पुलिस का 1 लाख, अंबेडकरनगर का 50 हजार, गोरखपुर का 25 हजार और बस्ती पुलिस का 15 हजार रुपये का इनाम शामिल था।
सीतापुर में भी पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्य में अपराध के खिलाफ जारी अभियान के तहत सीतापुर में भी पुलिस और एसओजी ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने दो शातिर चोरों, योगेंद्र चौहान और धर्मराज को गिरफ्तार किया है।
लग्जरी गाड़ियों से करते थे चोरी आरोपियों के पास से ऑडी और सियाज कार समेत 77 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि योगेंद्र एक हिस्ट्रीशीटर है और उस पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। ये शातिर चोर वारदात को अंजाम देने के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे और चोरी का सामान बेचने के लिए लखनऊ जा रहे थे।
*#UPSTF
— UPSTF (@uppstf) June 7, 2026
प्रयागराज यूनिट द्वारा थाना महाराजगंज के एमीपुर घाट तिराहे के पास हुई मुठभेड़ में लगभग ₹2 लाख का इनामी एवं विभिन्न जनपदों से वांछित अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू घायल हुआ। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अपराधी के विरुद्ध लगभग 40 गंभीर मुकदमे दर्ज थे |@Uppolice pic.twitter.com/se5qu6kDZ0
मनाली में विदेशी महिला के साथ बदसलूकी: अतिथि देवो भव: पर लगा ग्रहण, CCTV वीडियो ने बढ़ाई शर्म!
यूपी पुलिस भर्ती: परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का संघर्ष, फुटपाथ और स्टेशनों पर गुजारनी पड़ी रात
मैदान पर फिर डगमगाए क्रिश्चियन एरिक्सन: क्या फीफा वर्ल्ड कप से पहले थमेगी स्टार फुटबॉलर की सांसें?
ईरान में छिड़ा युद्ध: भारत सरकार का इमरजेंसी अलर्ट , नागरिकों को तुरंत वतन लौटने के निर्देश
टीम इंडिया को मिलेंगे 3 नए सुपरस्टार: वैभव सूर्यवंशी समेत ये खिलाड़ी 2026 में करेंगे महा-डेब्यू!
गंभीर-गिल का बड़ा दांव! अफगानिस्तान के खिलाफ 23 साल के स्पिन ऑलराउंडर का टेस्ट डेब्यू
ऋषिकेश में स्कैड जंप का खौफनाक वीडियो वायरल, बिना रस्सी के मौत को दावत देते देख भड़के लोग
15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट: वैभव सूर्यवंशी पर सौरव गांगुली की बड़ी चेतावनी
लॉर्ड्स की पिच पर भड़के माइकल वॉन: क्रिकेट का मक्का या गेंदबाजों का कब्रिस्तान?
#INDvsAFG: केएल राहुल की ऑस्कर विनिंग एक्टिंग या किस्मत का खेल? मुल्लांपुर टेस्ट में डीआरएस से बचे राहुल