देश में NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 6 जून को जंतर-मंतर पर बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस माहौल के बीच, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जनता से सीधे सड़कों पर उतरने की अपील की है।
यह अरबों-खरबों का धंधा है अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक को एक सोची-समझी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई छोटी समस्या नहीं, बल्कि एक बड़ा संगठनात्मक धंधा है जिसमें रसूखदार लोग शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि युवा और उनके अभिभावक अभी नहीं जागे, तो अगले साल भी परीक्षाओं में ऐसी ही गड़बड़ियां होती रहेंगी।
हमारी नीयत साफ, इसलिए नहीं हुए लीक केजरीवाल ने अपनी सरकार की कार्यप्रणाली का उदाहरण देते हुए केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पंजाब में हमारी सरकार के चार साल और दिल्ली में 10 सालों में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। इसका कारण हमारी साफ नीयत है। केंद्र में हर परीक्षा में धांधली हो रही है, क्योंकि उनकी नीयत में खोट है।
ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को ठेका देने का आरोप केजरीवाल ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ऐसी कंपनियों को ठेका दे रही है जो पहले से ही विवादित रही हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि जिस कंपनी ने तेलंगाना में पेपर लीक के बाद 20 बच्चों की आत्महत्या का कारण बनी, उसे ही केंद्र ने पूरे देश की परीक्षाओं का जिम्मा सौंप दिया। उन्होंने इसे घोटालेबाजों को बचाने की कोशिश करार दिया।
घोटालेबाजों पर कार्रवाई नहीं, केवल पर्दा डाला जा रहा है पूर्व सीएम ने CBSE और NEET के संदर्भ में कहा कि कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा, CBSE चेयरमैन का तबादला कर देना या कमेटी बनाना केवल आंखों में धूल झोंकने जैसा है। न कोई FIR हुई, न गिरफ्तारी। सरकार केवल घोटालों पर पर्दा डालने का काम कर रही है।
जहाज से पेपर भेजने पर उठाए सवाल नीट परीक्षा में पेपर लीक रोकने के लिए सरकार द्वारा पेपरों को हवाई जहाज से ले जाने के फैसले पर केजरीवाल ने चुटकी ली। उन्होंने तर्क दिया कि जब पेपर सेटिंग के स्तर पर ही लीक हो रहा है, तो परिवहन के माध्यम बदलने से क्या होगा? उन्होंने साफ कहा कि सरकार को पेपर लीक रोकना ही नहीं है, क्योंकि यह उनके लिए कमाई का बड़ा जरिया है।
केजरीवाल के इस आह्वान ने आगामी प्रदर्शन को और अधिक धार दे दी है। अब देखना यह है कि क्या यह दबाव सिस्टम में कोई ठोस बदलाव ला पाएगा या विरोध केवल दावों तक सिमट कर रह जाएगा।
पेपर लीक अरबों खरबों का धंधा है। इस धंधे में बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 5, 2026
जब तक आप सब लोग सड़कों पे उतर के सरकार को मजबूर नहीं करोगे, ये धंधा बंद नहीं होगा। अगले साल ऐसे ही सारे पेपरों में फिर से गड़बड़ होगी।
अपने बच्चों के भविष्य के लिए, अपने परिवार के भविष्य के लिए, देश के… pic.twitter.com/bYbITKvkUx
सुरक्षा में कटौती पर आर-पार: लालू-राबड़ी ने आवास से सभी सुरक्षाकर्मियों को हटाया
राज्यसभा चुनाव: झारखंड में तनातनी के बीच पवन खेड़ा का बड़ा दावा, बोले- सभी 7 सीटें जीतेंगे
शादी के मंच पर अचानक चढ़ा युवक, दूल्हा-दुल्हन के सामने किया कुछ ऐसा कि थम गईं सबकी सांसें!
पुणे की टेक कंपनी में कॉर्पोरेट जिहाद का आरोप: महिला कर्मचारी को इस्लाम कबूलने और संबंध बनाने का दबाव
कर्नाटक सरकार में संकट: शपथ के दूसरे दिन ही मंत्री रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा
ये लड़का बहुत टैलेंटेड है : नैनीताल के छोटे जादूगर पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, मदद का बढ़ाया हाथ
2018 से 2026: रहाणे की कप्तानी से शुभमन गिल के दौर तक, 8 साल बाद सिर्फ एक योद्धा बचा है मैदान में
चलती ट्रेन की खिड़की से लटका विशाल लोहे का बक्सा, जान जोखिम में डाल रहे यात्री; रेलवे ने लिया संज्ञान
ऑस्ट्रेलिया में कॉकरोच कांड : 1 लाख विशालकाय तिलचट्टों के साथ पकड़ा गया करोड़ों का अवैध साम्राज्य!
IND vs AFG: टीम इंडिया के लिए बड़ा संकट, क्या हार्दिक पांड्या भी होंगे वनडे सीरीज से बाहर?