बाथर्स्ट, ऑस्ट्रेलिया: अगर घर में एक कॉकरोच दिख जाए तो हम बेचैन हो जाते हैं, लेकिन कल्पना कीजिए कि एक साथ 1 लाख कॉकरोच मिलें तो क्या होगा? ऑस्ट्रेलिया के बाथर्स्ट शहर में वन्यजीव अधिकारियों ने एक ऐसा ऑपरेशन चलाया है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। अधिकारियों ने एक ठिकाने पर छापा मारकर 1 लाख से ज्यादा विदेशी और विशालकाय कॉकरोच जब्त किए हैं।
यह मामला महज कीड़ों के मिलने का नहीं, बल्कि एक सुनियोजित ब्लैक मार्केट का है। अधिकारियों ने एक कमर्शियल ब्रीडर के ठिकाने से ये कॉकरोच बरामद किए। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.4 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 1.4 करोड़ रुपये) आंकी गई है। ऑस्ट्रेलिया में प्रतिबंधित प्रजातियों का इतना बड़ा जखीरा मिलना देश का अब तक का सबसे बड़ा कॉकरोच कांड माना जा रहा है।
जब्त किए गए कॉकरोचों में सबसे खतरनाक मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच हैं। इनका आकार इतना बड़ा होता है कि ये किसी भी इंसान की पूरी हथेली ढक सकते हैं। इनकी सबसे डरावनी खासियत यह है कि ये हवा छोड़कर फुफकार (हिसिंग) जैसी आवाज निकालते हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें देखकर लोग इन्हें किसी डरावनी हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बता रहे हैं।
सवाल यह है कि लोग कॉकरोच क्यों खरीदते हैं? दरअसल, कई लोग इन विदेशी कॉकरोचों को पेट्स यानी पालतू जानवर के रूप में शौक के लिए पालते हैं। वहीं, डुबिया कॉकरोच का इस्तेमाल छिपकलियों और अन्य सरीसृप जीवों के लिए प्रोटीन युक्त भोजन के रूप में किया जाता है। दुर्लभ प्रजाति होने के कारण इनका व्यापार अवैध रूप से ऊंचे दाम पर होता है।
इन कॉकरोचों को पकड़ना जितना मुश्किल था, अब इनका निपटान करना उतनी ही बड़ी चुनौती है। पर्यावरण विभाग का कहना है कि ये विदेशी प्रजातियां ऑस्ट्रेलिया की स्थानीय जैव-विविधता के लिए बड़ा खतरा हैं। इन्हें खुला नहीं छोड़ा जा सकता। अधिकारियों को इन्हें वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी, जो अपने आप में एक कठिन टास्क है क्योंकि कॉकरोच दुनिया के सबसे जीवित रहने वाले जीव माने जाते हैं।
ऑस्ट्रेलिया में कॉकरोचों का काला कारोबार बेनकाब, 1 लाख से ज्यादा विदेशी कॉकरोच जब्त
— RT Hindi (@RT_hindi_) June 5, 2026
ऑस्ट्रेलिया में अधिकारियों ने 1 लाख से ज्यादा जिंदा विदेशी कॉकरोच जब्त किए हैं। यह देश में अब तक की सबसे बड़ी ऐसी कार्रवाई मानी जा रही है। प्रतिबंधित प्रजाति के इन कॉकरोचों को कथित तौर पर… pic.twitter.com/tJwXzN8tcI
बिहार विधान परिषद चुनाव: बीजेपी ने पवन सिंह समेत इन दिग्गजों पर लगाया दांव, जेडीयू ने भी बिछाई बिसात
देसी जुगाड़ की पराकाष्ठा: परात और पाइप से बनाया घर का स्मार्ट शावर , वीडियो देख चकरा जाएंगे आप
ओमान टर्मिनल पर ड्रोन अटैक से दहला मध्य पूर्व; ट्रंप ने ईरान को दी युद्ध की सीधी चेतावनी
विदिशा में गोल्ड लोन का बड़ा खेल: असली लोगों के नाम पर नकली सोना और फर्जी कर्ज का खुलासा
जुगाड़ का अजूबा : परात से बनाया ऐसा शावर कि लोग रह गए दंग
केरल में मानसून की दस्तक: अब देश के बाकी हिस्सों में कब होगी बारिश? जानें IMD का ताजा अपडेट
बंदर बनकर बरसे बॉबी देओल: अनुराग कश्यप की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में मचाया तहलका
नॉर्वे चेस में प्रज्ञानंद का ऐतिहासिक धमाका: गौतम अदाणी ने कहा- पूरे देश को आप पर गर्व है
समंदर की गहराई में राहुल गांधी का सीक्रेट मिशन : निकोबार प्रोजेक्ट पर सरकार को घेरा
तंगहाल पाकिस्तान की खुली किस्मत! सिंध में मिला तेल-गैस का खजाना, जानें कितनी बदलेगी तस्वीर