मुल्लांपुर: शनिवार, 6 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने वाला टेस्ट मैच केवल एक मुकाबला नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के एक बड़े बदलाव (जेनरेशनल शिफ्ट) का गवाह है। यह स्टेडियम भारत का 31वां टेस्ट वेन्यू बनने जा रहा है।
8 साल पहले का इतिहास इन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला है। पिछली बार 2018 में हैदराबाद में ऐतिहासिक टेस्ट खेला गया था, जो अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच था। अगर उस समय की भारतीय प्लेइंग इलेवन को आज की टीम से तुलना करें, तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आती है। 2018 की टीम में से आज के स्क्वॉड में केवल केएल राहुल ही एकमात्र खिलाड़ी बचे हैं जो उस मैच का हिस्सा थे।
बदल गया पूरा सेटअप 2018 में जहां कप्तानी अजिंक्य रहाणे के हाथों में थी, वहीं अब शुभमन गिल टीम की कमान संभाल रहे हैं। शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ी या तो संन्यास ले चुके हैं या टीम से बाहर हैं। इशांत शर्मा और उमेश यादव जैसे अनुभवी गेंदबाज भी अब इस सेटअप का हिस्सा नहीं हैं।
अफगानिस्तान की टीम में भी बदलाव अफगानिस्तान की बात करें, तो 2018 की टीम से केवल रहमत शाह और हशमतुल्लाह शाहिदी ही इस बार टीम का हिस्सा हैं। मजेदार बात यह है कि शाहिदी अब अपनी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। मोहम्मद शहजाद, असगर अफगान और मोहम्मद नबी जैसे पुराने दिग्गज अब इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।
युवा टीम के लिए राहुल का अनुभव केएल राहुल अब भारतीय टीम के लिए एक मेंटोर और अनुभवी कड़ी की भूमिका में हैं। 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ 54 रनों की पारी खेलने वाले राहुल ही एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस विरोधी के खिलाफ टेस्ट खेलने का अनुभव है।
मुकाबले के लिए टीमें:
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल।
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी।
The red ball grind 🏏
— BCCI (@BCCI) June 4, 2026
📸 Snapshots from #TeamIndia s solid training session ahead of the #INDvAFG Test 💪@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/FAoqPshT8K
नॉर्वे में गूँजा भारत का डंका: प्रज्ञानंद ने वर्ल्ड नंबर-1 को धूल चटाकर रचा इतिहास
अब किराए के घर को कहें बाय-बाय! PM आवास योजना के तहत बनेंगे 1 करोड़ नए मकान
नॉर्वे चेस में प्रज्ञानंद का ऐतिहासिक धमाका: मैग्नस कार्लसन को पछाड़कर बने चैंपियन
रूस का भारत को बड़ा ऑफर: अब Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट साथ मिलकर बनाएगा भारत?
UN में पाकिस्तान की फिर फजीहत : कश्मीर का राग अलापा तो भारत ने दिखाया आईना
बिना वजह भारत को उकसाने का खामियाजा: गिड़गिड़ाने पर मजबूर हुआ तुर्की, बदले सुर
सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान: CJP के साथियों की गिरफ्तारी हुई तो 42 दिनों की भूख हड़ताल पर बैठूंगा
क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-अफगानिस्तान टेस्ट का रोमांच? जानिए मुल्लांपुर का मौसम और पूरी अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव: बीजेपी ने पवन सिंह समेत इन दिग्गजों पर लगाया दांव, जेडीयू ने भी बिछाई बिसात
लंदन में CJI के लेक्चर के दौरान हंगामा: सवाल पूछने पर महिला को रोका, भारतीय उच्चायोग ने जताई नाराजगी