शतरंज की दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक नॉर्वे चेस में भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने टूर्नामेंट के अंतिम राउंड में जर्मनी के विंसेंट केइमर को मात देकर ख़िताब अपने नाम किया।
अंतिम राउंड में पलटी बाजी टूर्नामेंट के दसवें और आखिरी राउंड से पहले प्रज्ञानंद 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थे। वे फिलिपिनो-अमेरिकन ग्रैंडमास्टर वेसेलि सो से आधा अंक पीछे चल रहे थे। लेकिन आखिरी राउंड में वेसेलि सो का मुकाबला ड्रा रहा, जिससे वे 17 अंकों पर रुक गए। वहीं, प्रज्ञा ने जीत दर्ज कर कुल 18 अंकों के साथ ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
मैग्नस कार्लसन को दो बार चटाई धूल इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी उपलब्धि रही वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन के खिलाफ प्रज्ञानंद का प्रदर्शन। प्रज्ञा ने कार्लसन को सफेद और काले, दोनों ही मोहरों से खेलते हुए दो बार हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। अपनी जीत पर प्रज्ञा ने कहा, लगातार जीतना थोड़ा तनावपूर्ण था, लेकिन चार क्लासिकल गेम जीतना मेरे लिए इस टूर्नामेंट को जीतने से भी ज्यादा मायने रखता है।
कोच वैभव सूरी और वैभव सूर्यवंशी का कनेक्शन प्रज्ञा की इस जीत के पीछे उनके कोच वैभव सूरी की मेहनत रही। ओस्लो से हुई बातचीत में सूरी ने बताया कि उन्होंने अलग से कोई खास रणनीति नहीं बनाई, बल्कि अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखा।
दिलचस्प बात यह रही कि टूर्नामेंट के तनाव के बीच प्रज्ञा ने खुद को शांत रखने के लिए खेल का सहारा लिया। वे अक्सर आईपीएल की चर्चा करते थे। कोच वैभव सूरी और आईपीएल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के नाम में समानता को लेकर प्रज्ञा अक्सर अपने कोच को छेड़ते रहते थे, जिससे उनका तनाव काफी कम हो गया।
जीत का सफर: दस राउंड का गणित प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी की। शुरुआती मुकाबलों में उतार-चढ़ाव के बाद उन्होंने निरंतरता बनाए रखी:
10 साल, 10 महीने की उम्र में सबसे युवा इंटरनेशनल मास्टर बनने का रिकॉर्ड रखने वाले प्रज्ञानंद ने इस जीत से साबित कर दिया है कि भारतीय शतरंज अब विश्व पटल पर सबसे बड़ी ताकत है।
Pragg couldn’t realize that he won Norway Chess 2026! 🤯🏆
— Norway Chess (@NorwayChess) June 5, 2026
Congratulations, Pragg! 🥳🔥 #NorwayChess pic.twitter.com/B7un878N6h
इतिहास की दहलीज पर ज़्वेरेव: मेन्सिक को मात देकर चौथी बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में बनाई जगह
विश्व पर्यावरण दिवस 2026: भोपाल में एक पेड़ मां के नाम 2.0 का आगाज, सीएम मोहन यादव ने दिया प्रकृति संरक्षण का मंत्र
ऋषभ पंत के बल्ले से शतक का इंतज़ार, टेस्ट क्रिकेट में रचने जा रहे हैं ये बड़ा इतिहास
भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर: देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
मनाली में शर्मनाक हरकत: विदेशी पर्यटक के साथ सरेआम बदसलूकी, वीडियो देख उबल पड़ा सोशल मीडिया
अयोध्या: पार्क में कपल पर ‘साधुओं’ का हमला, लात-घूंसों से की पिटाई; वीडियो हुआ वायरल
धोनी की बराबरी को तैयार ऋषभ पंत: अफगानिस्तान के खिलाफ रचेंगे इतिहास!
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का बारूद: ईरान ने कुवैत-बहरीन की ओर दागीं 7 बैलिस्टिक मिसाइलें
जंतर-मंतर पर कॉकरोच का धावा: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
नैनीताल के नन्हे जादूगर का फैन हुए आनंद महिंद्रा, पढ़ाई से लेकर करियर तक उठाने की कही बात