मुंबई: हिंदी फिल्म उद्योग के दिग्गज निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का गुरुवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 76 वर्षीय निहलानी के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।
अंतिम विदाई में पहुंचे बॉलीवुड के सितारे निहलानी का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में संपन्न हुआ। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां पहुंचीं। अभिनेता गोविंदा, शत्रुघ्न सिन्हा, फरहान अख्तर, वरुण धवन, कुणाल कपूर, रमेश तौरानी, बोनी कपूर, नीलम कोठारी और गोविंद नामदेव ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
गोविंदा ने भावुक होते हुए कहा कि पहलाज जी उनके लिए एक आधार स्तंभ की तरह थे। वहीं, अभिनेता गोविंद नामदेव ने कहा, यह क्षति मेरे लिए व्यक्तिगत है, क्योंकि उन्होंने ही मुझे शोला और शबनम जैसी फिल्म से बड़ा मंच दिया था।
सफल निर्माता और स्टार मेकर की पहचान पहलाज निहलानी ने 1982 में हथकड़ी फिल्म से निर्माण क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने बॉलीवुड को कई बड़े सितारे दिए। 1986 में फिल्म इल्जाम से गोविंदा को और आग ही आग से चंकी पांडे को लॉन्च करना उनके करियर के मील के पत्थर रहे। पाप की दुनिया , मिट्टी और सोना और ब्लॉकबस्टर फिल्म आंखें जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्माताओं की कतार में खड़ा कर दिया।
विवादों से भरा CBFC का कार्यकाल जनवरी 2015 में CBFC का अध्यक्ष बनने के बाद उनका कार्यकाल काफी चर्चा में रहा। फिल्मों में अश्लील भाषा और हिंसा पर अंकुश लगाने की उनकी सख्त नीतियों की खूब आलोचना हुई। उड़ता पंजाब में बड़े पैमाने पर कट लगाने के उनके सुझाव और फिल्म स्पेक्टर के किसिंग सीन पर कैंची चलाने के फैसले ने उन्हें लगातार विवादों में रखा। आखिरकार अगस्त 2017 में उन्हें पद से हटा दिया गया और प्रसून जोशी को नया अध्यक्ष बनाया गया।
पीएम मोदी के लिए बनाया था प्रचार गीत निहलानी अपने करियर के दौरान राजनीति से भी जुड़े रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में उनका हर हर मोदी, घर घर मोदी प्रचार गीत काफी मशहूर हुआ था। इसके बाद 2015 में उन्होंने मेरा देश महान नाम से एक म्यूजिक वीडियो भी बनाया था।
अपने जीवन के आखिरी वर्षों में वह फिल्म वितरण और अन्य प्रोजेक्ट्स में सक्रिय रहे। हालांकि, 2024 में अभिनेत्री निकी अनेजा द्वारा लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोपों के चलते वह विवादों में भी रहे, लेकिन करियर के नजरिए से निहलानी का भारतीय सिनेमा में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
VIDEO | Mumbai, Maharashtra: Actor Govinda arrived at Santacruz Hindu Crematorium to pay his last respects to veteran film producer and former CBFC chairperson Pahlaj Nihalani. Speaking to reporters, he said, The highly respected Pahlaj Nihalani ji was a foundation stone for… pic.twitter.com/d9MtiyN671
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2026
ललित मोदी का बड़ा खुलासा: दाऊद इब्राहिम ने जान से मारने की कोशिश क्यों की?
स्लाइड पर मजे कर रही थी महिला, पीछे से आई आफत और फिर जो हुआ...
रिश्तों का शर्मनाक अंत: नाना ने मौसी के साथ रंगे हाथों पकड़ा भांजा, फिर गांव वालों ने कराई शादी
फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी के निधन से बॉलीवुड में शोक: गोविंदा बोले- उन्होंने हमें जमीन से उठाकर आसमान तक पहुंचाया
मानसून की दस्तक: उत्तर भारत में झमाझम बारिश, क्या अल नीनो बिगाड़ेगा मानसून की रफ्तार?
डिलीवरी बॉय की सैलरी देख हिल गए कॉर्पोरेट कर्मचारी, बोले- नौकरी छोड़ दूं क्या?
क्या 6 जून को भारत में होगी नेपाल जैसी अस्थिरता? सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल
केरल में शरिया-फ्रेंडली जिम पर घमासान: जिम में चलेगा हिजाब और म्यूजिक पर बैन
काला हिरण विवाद: प्रोड्यूसर अमित जानी ने कैमरे के सामने फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, कही ये बड़ी बात
राज्यसभा चुनाव: BJP का बड़ा दांव, तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को मिला मौका