रिश्तों का शर्मनाक अंत: नाना ने मौसी के साथ रंगे हाथों पकड़ा भांजा, फिर गांव वालों ने कराई शादी
News Image

बिहार के वैशाली जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव में एक भांजे और उसकी मौसी के बीच चल रहे अवैध प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ, जिसके बाद जो हुआ वह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

नाना ने खोली पोल घटना 2 जून की है। आरोपी भांजा गोलू चोरी-छिपे अपनी मौसी से मिलने उसके घर पहुंचा था। अगली सुबह गोलू के नाना जगलाल महतो को घर में किसी के होने का शक हुआ। जब उन्होंने जांच की, तो भांजे और मौसी को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। नाना को देखते ही गोलू वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उसे दबोच लिया।

ग्रामीणों ने की धुनाई, फिर कराई शादी रिश्तों की मर्यादा तार-तार होते देख ग्रामीण आगबबूला हो गए। गुस्साए लोगों ने पहले तो दोनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद पंचायत जैसा माहौल बन गया और सबके सामने ही दोनों का विवाह कराने का फैसला लिया गया। पिटाई के बाद घबराया गोलू सिंदूर लेकर आया और अपनी ही मौसी की मांग भर दी।

बचपन का था प्रेम प्रसंग सूत्रों के मुताबिक, आरोपी भांजा और मौसी लगभग हमउम्र हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बचपन से ही नजदीकियां थीं, जो समय के साथ गहरे प्रेम प्रसंग में बदल गईं। पिछले दो वर्षों से दोनों के बीच संबंध होने की खबर सामने आई है।

वायरल हुआ वीडियो इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, मानवीय संवेदनाओं और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती है। इस शादी के बाद से ही क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है और लोग इस अनोखे व शर्मनाक विवाह पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मैदान पर हुआ खौफनाक हादसा, बाउंड्री बचाते हुए सिर के बल गिरे पाकिस्तानी खिलाड़ी

Story 1

10 हजार से ज्यादा रन, RCB का रहे हिस्सा; 33 की उम्र में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर का संन्यास

Story 1

TMC में मची इस्तीफों की भगदड़: बिधाननगर मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने छोड़ा पद, ममता की बढ़ीं मुश्किलें

Story 1

राज्यसभा का महायुद्ध : कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, खरगे और पवन खेड़ा पर दांव

Story 1

खान सर की मुश्किलें बढ़ीं: कोचिंग विवाद में फायरिंग का वीडियो सामने आते ही दो बॉडीगार्ड हिरासत में

Story 1

वेनेजुएला की पावर लेडी के साथ पीएम मोदी की अहम बैठक: ऊर्जा और निवेश पर बनी नई रणनीति

Story 1

अमेरिका के सामने सरेंडर कर चुकी है मोदी सरकार : राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा प्रहार

Story 1

श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव के युग का हुआ अंत

Story 1

अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कोहली बाहर, रोहित-हार्दिक की फिटनेस पर संशय

Story 1

मालवीय नगर अग्निकांड: मालिक लवकेश ने झाड़ा पल्ला, कहा- होटल का सारा जिम्मा जय मिश्रा का था