बॉलीवुड ने एक दिग्गज फिल्म निर्माता को खो दिया है। सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और मशहूर प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
गोविंदा हुए भावुक पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अभिनेता गोविंदा बेहद भावुक नजर आए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, आदरणीय पहलाज निहलानी हमारे लिए नींव के पत्थर थे। मैं और मुझ जैसे कई ऐसे कलाकार जो गरीबी के दौर से ऊपर आए, उन सबको पहचान दिलाने में उनका बड़ा सहयोग रहा।
जमीन से आसमान तक पहुंचाया गोविंदा ने आगे कहा, उन्होंने मुझ जैसे दर्जनों कलाकारों को जमीन से उठाकर आसमान तक पहुंचाया। आज हम दुनिया भर में जो पहचान बना पाए हैं, वह उन्हीं जैसे लोगों के आशीर्वाद का परिणाम है। मैं उन्हें नमन करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।
लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे निहलानी प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहलाज निहलानी लंबे समय से बीमार थे। वह लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा था, लेकिन लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
गोविंदा के करियर की नींव पहलाज निहलानी और गोविंदा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में गिनी जाती है। निहलानी ने ही गोविंदा को अपनी फिल्म इल्जाम से ब्रेक दिया था। इसके बाद शोला और शबनम और आंखें जैसी फिल्मों ने गोविंदा के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। 90 के दशक में इस जोड़ी ने लगातार कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिसने गोविंदा को सुपरस्टार बना दिया।
#WATCH | Mumbai | On the demise of CBFC Chairman and Film Producer Pahlaj Nihalani, Actor Govinda says, Pahlaj Nihalani Ji served as a cornerstone for us. For me and for many other artists who rose above the struggles of poverty, he provided invaluable support, enabling us to… pic.twitter.com/xBQrBjbdTU
— ANI (@ANI) June 4, 2026
पेड्डी की सफलता के लिए तिरुपति पहुंचीं जाह्नवी कपूर: नंगे पैर चढ़ीं 3,550 सीढ़ियां
जो वीडियो में दिख रहा है, वो साथ करोगे? : मदरसे के मौलाना की घिनौनी करतूत, नाबालिग छात्राओं को भेजता था अश्लील क्लिप
लॉर्ड्स में काइल जैमिसन का कहर: जादुई गेंद ने उड़ाए स्टंप्स, इंग्लैंड पस्त
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस का बड़ा दांव, मल्लिकार्जुन खरगे और पवन खेड़ा को मिली चुनावी कमान
पटना कोचिंग वॉर: वायरल वीडियो ने बढ़ाई खान सर की मुश्किलें, दो गार्ड्स हिरासत में
रातभर चली मस्ती, सुबह थमा दिया ₹1.10 लाख का बिल! जेब खाली हुई तो पुलिस तक पहुंचा मामला
80 साल पुरानी गणित की पहेली: जिसे सुलझाने में फेल रहे दिग्गज, AI ने किया करिश्मा
दुनिया के शेयर बाजारों का टैक्स रिपोर्ट कार्ड: क्या भारी टैक्स के बोझ तले दब रही है भारत की ग्रोथ स्टोरी ?
मोदी सरकार की बैसाखियां कभी भी गिर सकती हैं: विक्रमादित्य सिंह का बड़ा दावा
बाउंड्री रोकने के चक्कर में दर्दनाक हादसा: सिर के बल गिरे पाकिस्तानी ओपनर, फिर जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था