बहुचर्चित फिल्म काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी (Kala Hiran: The Battle for Legacy) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने एक वीडियो जारी कर सीधे तौर पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की टीम द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस को कैमरे के सामने फाड़ दिया है।
धमकियों का सिलसिला और अमित जानी का कड़ा रुख निर्माता अमित जानी ने वीडियो के जरिए आरोप लगाया कि फिल्म की घोषणा के बाद से ही उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 36 घंटों में उन्हें हजारों धमकी भरे मैसेज मिले हैं, जिनमें सर तन से जुदा करने और डी कंपनी के नाम पर डराने की कोशिश की गई है। हालांकि, जानी ने स्पष्ट किया कि इन धमकियों से वह डरने वाले नहीं हैं और वे अपनी फिल्म का काम जारी रखेंगे।
फैन फॉलोइंग पर साधा निशाना अमित जानी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन लोगों पर भी तीखा हमला बोला जो उन्हें धमकियां भेज रहे हैं। उन्होंने इसे एक सोची-समझी टूल किट करार दिया। उन्होंने कहा, आपकी धमकी देने वाली टूल किट, आपके बदतमीज फैंस और धारावी के छपरी गुंडों से मैं डरने वाला नहीं हूं।
क्या है सलमान खान की टीम का पक्ष? रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान को रिप्रेजेंट करने वाली लॉ फर्म DSK लीगल ने फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को नोटिस भेजा था। इस नोटिस में फिल्म की रिलीज रोकने, पोस्टर हटाने और सभी प्रमोशनल सामग्री को नष्ट करने की मांग की गई है। चेतावनी दी गई है कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो फिल्म की टीम के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिल्म की कहानी और रिलीज की तैयारी काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। यह फिल्म कथित तौर पर सलमान खान से जुड़े चर्चित काले हिरण शिकार मामले की पृष्ठभूमि पर आधारित एक कोर्टरूम ड्रामा है। विवादों के बीच भी फिल्म की टीम ने अपने काम को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। निर्माता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, फिल्म का टीजर और फर्स्ट लुक आगामी 20 जून को रिलीज किया जाएगा।
Kala Hiran producer Amit Jani tears up the notice sent by Salman Khan’s team and claims he has been receiving death threats from the actor’s fans. pic.twitter.com/DyV86vaN1V
— News18 Showsha (@News18Showsha) June 4, 2026
क्या 6 जून को भारत में होगी नेपाल जैसी अस्थिरता? सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल
राज्यसभा चुनाव: BJP का बड़ा दांव, तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को मिला मौका
51 रुपये में धमाका: BSNL का नया सिम और 28 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा का सस्ता प्लान
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस का बड़ा दांव, मल्लिकार्जुन खरगे और पवन खेड़ा को मिली चुनावी कमान
Free Laptop Scheme 2026: क्या छात्रों को मुफ्त में मिल रहे लैपटॉप? वायरल दावे का सच आया सामने
वेनेजुएला की कद्दावर नेता डेल्सी रोड्रिगेज और सत्य साईं बाबा का गहरा आध्यात्मिक रिश्ता
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों के बाद सरकार सख्त, पीड़ित परिवारों को 10 लाख का मुआवजा
मोदी सरकार की बैसाखियां कभी भी गिर सकती हैं: विक्रमादित्य सिंह का बड़ा दावा
# आग के साथ स्टंट पड़ा भारी, चेहरे पर लगी लपटें तो मच गया हड़कंप
बिहार में औद्योगिक क्रांति का आगाज: 11 मेगा पार्क, 38 फूड पार्क और 50 हजार एकड़ का होगा लैंड बैंक