क्या 6 जून को भारत में होगी नेपाल जैसी अस्थिरता? सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल
News Image

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के 6 जून को भारत आगमन और प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सोशल मीडिया पर तनाव बढ़ गया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाए गए इस प्रोटेस्ट पर अब हिंसा और देशद्रोह के आरोप लग रहे हैं।

डंडे और स्प्रे लेकर आओ - वायरल वीडियो का सच सोशल मीडिया पर हर्षित नाम के एक यूजर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह 6 जून को प्रदर्शन में आने वाले समर्थकों को सेफ्टी के नाम पर डंडे और पेपर स्प्रे साथ लाने की सलाह दे रहा है। वीडियो में हर्षित को यह कहते हुए सुना जा सकता है, इस बार आर-पार करेंगे, बहुत सह लिया... अब भारत को नेपाल बनाएंगे।

क्या सरकार गिराने की है साजिश? इस बयान ने सोशल मीडिया पर दो धड़े बना दिए हैं। एक वर्ग इसे शांतिपूर्ण आंदोलन के खिलाफ साजिश बता रहा है, तो वहीं दूसरा वर्ग इसे राष्ट्रविरोधी और विदेशी फंडिंग से प्रेरित गतिविधि करार दे रहा है। आलोचकों का आरोप है कि प्रदर्शन की आड़ में देश में दंगे जैसी स्थिति पैदा करने और तख्तापलट करने की योजना रची जा रही है।

पुलिस और गृह मंत्रालय से सख्त कार्रवाई की मांग वायरल वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों ने गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस को टैग करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर मांग उठ रही है कि दिल्ली एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी की जाए। कई यूजर्स का कहना है कि हिंसा भड़काने वाले तत्वों को एहतियातन पहले ही गिरफ्तार किया जाना चाहिए ताकि माहौल न बिगड़े।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा या दोहरा रवैया? दूसरी ओर, अभिजीत दीपके ने अपने बयानों में प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बताया है। दीपके की योजना के अनुसार, वह समर्थकों के साथ एयरपोर्ट पर मिलेंगे और उसके बाद पुलिस से अनुमति लेकर जंतर-मंतर पर धरना देंगे।

दोहरा मापदंड? इंटरनेट पर लोग तीखे सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, एक तरफ ये लोग कहते हैं कि भारत में अभिव्यक्ति की आजादी (Freedom of Speech) नहीं है, और दूसरी तरफ प्रदर्शन में डंडे और पेपर स्प्रे लेकर आने की बात कर रहे हैं। यह किस तरह का लोकतंत्र है?

6 जून की तारीख अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। फिलहाल, सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा या हिंसा की भेंट चढ़ जाएगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रेन को कूड़ेदान बनाने वालों के लिए आईना बना मिजोरम का यह वायरल वीडियो!

Story 1

फ्री लैपटॉप के नाम पर हो रहा बड़ा फ्रॉड, सरकारी स्कीम के दावे की सच्चाई जान लें

Story 1

लॉर्ड्स बना दुनिया का पहला मैदान जिसने रचा 150 टेस्ट मैचों का इतिहास

Story 1

लिफ्ट मांगना पड़ा महंगा: बाइक पर बैठी लड़की ने 10 सेकंड में उड़ाया फोन, पकड़े जाने पर दी बड़े हथकंडे की धमकी

Story 1

पुणे जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी गुरुमंगल विर्क का अवैध आशियाना ढहा, प्रशासन का कड़ा एक्शन

Story 1

पानी पर चलता चीन का सोलर चमत्कार : हर्ष गोयनका भी रह गए दंग, जानें क्या है खास

Story 1

पटना कोचिंग वॉर: वायरल वीडियो ने बढ़ाई खान सर की मुश्किलें, दो गार्ड्स हिरासत में

Story 1

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: नीतीश की पार्टी JDU ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, पूछा- किसकी है जवाबदेही?

Story 1

10 हजार से ज्यादा रन, RCB का रहे हिस्सा; 33 की उम्र में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर का संन्यास

Story 1

TMC में मची इस्तीफों की भगदड़: बिधाननगर मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने छोड़ा पद, ममता की बढ़ीं मुश्किलें