पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ को दहला देने वाले जहरीली शराब कांड के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक, गुरुमंगल सिंह करनैल सिंह विर्क के फुगेवाड़ी स्थित आवास पर पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम (PCMC) ने बुलडोजर चला दिया है।
अवैध निर्माण पर चला हथौड़ा नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी अन्ना बोड्डे ने बताया कि कार्रवाई से पहले आरोपी के आवास के दस्तावेजों की गहन जांच की गई थी। जांच में पाया गया कि वर्ष 2000 की झुग्गी पुनर्वास सूची में विर्क का नाम कहीं भी दर्ज नहीं है। इसके आधार पर निर्माण को पूरी तरह से अवैध घोषित कर दिया गया।
24 घंटे का मिला था अल्टीमेटम प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 2 जून को ही आरोपी के परिजनों को नोटिस जारी कर दिया था। नोटिस की प्रति इमारत पर भी चस्पा की गई थी। नगर निगम ने निर्माण की वैधता साबित करने के लिए परिजनों को 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन कोई भी वैध दस्तावेज प्रशासन के सामने पेश नहीं किया जा सका।
भारी सुरक्षा के बीच कार्रवाई तय समय सीमा समाप्त होने के बाद नगर निगम के दस्ते ने पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान इलाके में भारी सुरक्षा तैनात रही। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अवैध निर्माणों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
18 जिंदगियों का जिम्मेदार कौन? यह कार्रवाई पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से हुई 18 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद की गई है। जांच में खुलासा हुआ कि शराब में मेथनॉल मिलाया गया था, जो मौत का कारण बना।
सप्लाई चेन की तलाश जारी इस मामले में अब तक की जांच में नवी मुंबई के वाशी स्थित कार्यालय और भिवंडी के गोदाम से करीब 5,929 किलोग्राम मेथनॉल जब्त किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि वे इस घातक शराब कांड की पूरी सप्लाई चेन को खंगाल रहे हैं और इसमें शामिल हर बड़े चेहरे को बेनकाब किया जाएगा।
*Fugewadi, Maharashtra: In a major action, the Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation (PCMC) carried out demolition proceedings at the residence of accused Gurumangal Singh Karnail Singh Virk in connection with a hooch tragedy case. pic.twitter.com/eHTSSMHUbi
— IANS (@ians_india) June 4, 2026
80 साल पुरानी गणित की पहेली: जिसे सुलझाने में फेल रहे दिग्गज, AI ने किया करिश्मा
रातभर चली मस्ती, सुबह थमा दिया ₹1.10 लाख का बिल! जेब खाली हुई तो पुलिस तक पहुंचा मामला
फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर धराशायी हुआ नया ड्रीमलाइनर, पार्किंग में अचानक पेट के बल बैठा विमान
चेन्नई का मोमबत्ती विवाद : विधायक को नजरअंदाज करने पर मचा सियासी बवाल, मेयर ने दी सफाई
मानसून का इंतजार खत्म: आज शाम केरल में दस्तक देगा मानसून, अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस का बड़ा दांव, खरगे-पवन खेड़ा समेत इन दिग्गजों को मिला टिकट
श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव के युग का हुआ अंत
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए सिफारिश कर फंसे मनोज झा, राजद सांसद ने दी सफाई
टीएमसी में बगावत और आक्रोश: संदीपन साहा पर जनता का हमला, ‘संत’ बनने के दावे पर खड़े किए सवाल
जेवर हाईवे निर्माण स्थल पर खौफनाक हादसा: क्रेन पलटने से कई मजदूरों के दबे होने की आशंका