दिल्ली के संविधान क्लब में हाल ही में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस कार्यक्रम के लिए राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा द्वारा की गई सिफारिश अब विवाद का केंद्र बन गई है।
क्या है पूरा मामला? राजद सांसद मनोज कुमार झा ने अपने आधिकारिक लेटर हेड का इस्तेमाल करते हुए संविधान क्लब में CJP के कार्यक्रम के लिए सिफारिश की थी। सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में इसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद विपक्षी दलों और अन्य लोगों ने सांसद की भूमिका पर सवाल उठाए।
मनोज झा की सफाई: अक्सर करता हूं ऐसी सिफारिशें बढ़ते विवाद के बीच मनोज झा ने गुरुवार (4 जून) को सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया था कि यह एक पत्रकार और उनके कुछ पुराने साथियों का कार्यक्रम है। झा का तर्क है कि वे आए दिन सिविल सोसाइटी, पत्रकारों और आम लोगों की मदद के लिए सिफारिश करते हैं, चाहे वह एम्स में इलाज हो या रेलवे रिजर्वेशन।
तस्वीरें देखकर हुआ घटना का एहसास सांसद ने कहा, मैंने सिर्फ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए सिफारिश की थी। लेकिन जब कार्यक्रम के बाद तस्वीरें सामने आईं, तब मुझे पता चला कि वहां क्या हुआ था। सच्चाई जाने बिना अगर कोई गलत उद्देश्य (मोटिव) निकाला जा रहा है, तो मैं क्या कह सकता हूं?
CJP सिर्फ एक डिजिटल फेनोमेना है जब मनोज झा से कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में उनकी राय पूछी गई, तो उन्होंने इसे तवज्जो देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, जिस संस्था की वैचारिकी (Ideology) स्पष्ट न हो, उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। यह सिर्फ एक डिजिटल फेनोमेना बनकर ही रह जाएगा।
क्या है सीजेपी का मकसद? विवादों के बीच, कॉकरोच जनता पार्टी ने आगामी समय में पेपर लीक जैसे मुद्दों के खिलाफ प्रदर्शन करने की बात कही है। फिलहाल, इस मामले पर राजद सांसद ने यह कहकर पूर्णविराम लगाने की कोशिश की है कि वे सार्वजनिक जीवन में लोगों की मदद के लिए सुलभ हैं और वे अपना काम करते रहेंगे।
#WATCH | Delhi: On the Cockraoch Janata Party (CJP), Rajya Sabja MP Manoj Jha says, You have seen my letter. If you were to read the contents of my letter, it concerns a journalist with whom I was connected on social media, as well as some of my colleagues from Delhi University… pic.twitter.com/0koWHFchut
— ANI (@ANI) June 4, 2026
वाटर पार्क में स्लाइड पर मस्ती कर रही थी युवती, पीछे से आया ऐसा अटैक कि उड़ गए होश
ट्रैक्टर की ऐसी खतरनाक एंट्री देख दंग रह जाएंगे आप, वायरल वीडियो में कैद हुआ हादसा
नोएडा-दिल्ली में कुदरत का कहर: आंधी-तूफान से उखड़े पेड़, सड़कों पर छाया अंधेरा
हैदराबाद में आग का तांडव: अमीरपेट में धू-धू कर जली तीन मंजिला इमारत, मची अफरा-तफरी
तिब्बत के आसमान में दिखी रहस्यमयी लाल रोशनी, क्या सच में आ गए एलियंस?
क्या 2027 में रोहित शर्मा लिखेंगे अपनी सबसे बड़ी कहानी? 2023 का दर्द अभी भी अधूरा है
शिक्षा नहीं, सत्ता का एजेंडा : CBSE के यू-टर्न पर जयराम रमेश ने सरकार को घेरा
# आग के साथ स्टंट पड़ा भारी, चेहरे पर लगी लपटें तो मच गया हड़कंप
डॉन 3 विवाद: पूनम ढिल्लों ने FWICE के फैसले पर उठाए सवाल, कहा- एकतरफा कार्रवाई ठीक नहीं
केरल के पहले इस्लामिक जिम का ऐलान: संगीत और ड्रेस कोड पर पाबंदी से मचा बवाल