नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ आए तूफान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। दोपहर में ही आसमान में छाए घने बादलों के कारण दिन में रात जैसा मंजर देखने को मिला।
जगह-जगह गिरे पेड़ और खंभे तेज हवाओं की रफ्तार इतनी अधिक थी कि कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर सड़क पर गिर गए। ग्रेटर नोएडा में एक हाई वोल्टेज बिजली का खंभा और तार सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं, नोएडा के सेक्टर-14ए में फ्लाईओवर के पास पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया। कई जगहों पर खड़ी गाड़ियों पर पेड़ गिरने की खबरें भी हैं, गनीमत रही कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जलभराव से थमी वाहनों की रफ्तार तेज बारिश के कारण नोएडा के सेक्टर-16 और सेक्टर-14 समेत कई निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के चलते यातायात की गति धीमी हो गई है और मुख्य सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। ऑफिस से घर लौट रहे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट जारी दिल्ली में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी के सभी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्ली में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की संभावना है।
गर्मी से मिली राहत, आगे क्या? गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी धूल भरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि नोएडा समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में 6 जून तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है।
*VIDEO | Greater Noida: A massive storm followed by heavy rain uprooted an electric pole and snapped high-tension wires.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#GreaterNoida pic.twitter.com/nSVKUxlOgn
केरल में मॉनसून की एंट्री: अब दिल्ली-यूपी में कब बरसेंगे बादल? जानें लेटेस्ट अपडेट
आस्था की मिसाल: जान्हवी कपूर ने नंगे पैर चढ़ीं तिरुमाला की 3,550 सीढ़ियाँ
शुभमन गिल रचेगे इतिहास: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में बड़ा कीर्तिमान बनाने से बस 50 रन दूर
खान सर की मुश्किलें बढ़ीं: फायरिंग के वायरल वीडियो ने खोली पोल, दो गार्ड हिरासत में
खान सर की मुश्किलें बढ़ीं: कोचिंग विवाद में फायरिंग का वीडियो सामने आते ही दो बॉडीगार्ड हिरासत में
सफदरजंग एन्क्लेव: दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची लोगों की जान
गिल की सेना का अफगानी इम्तिहान: टेस्ट और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वाड
बकरे की सवारी कर स्कूल पहुंचा बच्चा, अनोखा वीडियो देख इंटरनेट हुआ हैरान
बिहार में औद्योगिक क्रांति का आगाज: 11 मेगा पार्क, 38 फूड पार्क और 50 हजार एकड़ का होगा लैंड बैंक
पटना कोचिंग वॉर: वायरल वीडियो ने बढ़ाई खान सर की मुश्किलें, दो गार्ड्स हिरासत में