मुल्लांपुर में होगी ऐतिहासिक भिड़ंत भारतीय क्रिकेट टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए तैयार है। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा, जो अपने पहले टेस्ट मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। लंबे अंतराल के बाद मैदान पर उतर रही भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे।
कप्तानी में गिल का शानदार प्रदर्शन पिछली कुछ श्रृंखलाओं में शुभमन गिल ने न केवल अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है, बल्कि उनका बल्ला भी जमकर बोला है। गिल पिछले साल 2025 में टेस्ट कप्तान बनाए गए थे और तब से उन्होंने एक बल्लेबाज के तौर पर अपनी निरंतरता साबित की है। इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली सीरीज में उन्होंने 75.4 की औसत से 754 रन बनाकर अपनी काबिलियत दिखाई थी।
रिकॉर्ड के करीब कप्तान गिल अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले इस टेस्ट मैच में गिल की नजरें एक बड़े रिकॉर्ड पर टिकी हैं। गिल अब तक बतौर कप्तान 8 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 950 रन बना चुके हैं। उन्हें बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन का आंकड़ा छूने के लिए मात्र 50 रनों की दरकार है।
सुनील गावस्कर के क्लब में शामिल होने का मौका अगर गिल इस मैच में 50 रन बना लेते हैं, तो वे बतौर भारतीय कप्तान सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड महान सुनील गावस्कर के नाम है, जिन्होंने केवल 14 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। गिल के पास इस मैच में उस ऐतिहासिक आंकड़े की बराबरी करने का सुनहरा मौका है।
क्या है टेस्ट कप्तानी के आंकड़े? शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 1000 रन पूरे करने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिनके नाम 68 मैचों में 5864 रन दर्ज हैं। अपनी फॉर्म को देखते हुए गिल के लिए यह लक्ष्य हासिल करना चुनौतीपूर्ण नहीं लगता।
CAPTAIN SHUBMAN GILL IN THE PRACTICE SESSION AHEAD OF TEST MATCH. 🇮🇳🌟 pic.twitter.com/1guuvXfHRj
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 4, 2026
श्रद्धा या गंदगी? पवित्र सरस्वती नदी में कचरा फेंकते श्रद्धालुओं का वीडियो देख भड़के लोग
वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना मुश्किल, आकाश चोपड़ा ने पूछा तीखा सवाल
मालवीय नगर अग्निकांड: सरकार का मुआवजे का ऐलान, फरार होटल संचालक के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
सफदरजंग एन्क्लेव: दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची लोगों की जान
बाउंड्री रोकने के चक्कर में दर्दनाक हादसा: सिर के बल गिरे पाकिस्तानी ओपनर, फिर जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति का भारत दौरा: क्या खत्म होगा देश का ऊर्जा संकट?
देश के लिए जान देने वाले फौजी के प्यार पर बवाल क्यों? रिटायर्ड जनरल ने ट्रोलर्स को लताड़ा
खान सर की मुश्किलें बढ़ीं: फायरिंग के वायरल वीडियो ने खोली पोल, दो गार्ड हिरासत में
गिल की सेना का अफगानी इम्तिहान: टेस्ट और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वाड
डिलीवरी बॉय की सैलरी देख हिल गए कॉर्पोरेट कर्मचारी, बोले- नौकरी छोड़ दूं क्या?