भारतीय क्रिकेट के पन्नों में रोहित शर्मा का नाम भावनाओं का दूसरा नाम है। एक ऐसा कप्तान और बल्लेबाज जिसने टीम को अपना सब कुछ दिया, लेकिन तकदीर ने कई बार उन्हें आखिरी मोड़ पर आकर रुलाया। आज जब रोहित के भविष्य को लेकर कयासबाजी का बाजार गर्म है, तो सवाल यह उठता है कि क्या हम उनके प्रति न्याय कर रहे हैं?
2023 की कसक और अधूरा ख्वाब रोहित शर्मा ने कई बार स्वीकार किया है कि उनका एकमात्र सपना भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप जीतना है। 2011 में टीम का हिस्सा न होने का मलाल और 2023 के फाइनल की हार, यह दर्द आज भी उनके चेहरे पर साफ दिखता है। यह भूख किसी निजी रिकॉर्ड के लिए नहीं, बल्कि उस अधूरे सपने को पूरा करने की है। क्या एक खिलाड़ी की उम्र को उसकी काबिलियत का पैमाना मान लेना सही है, जबकि उसके अंदर आग अभी भी बाकी है?
अनुभव का ब्रह्मास्त्र : साउथ अफ्रीका की पिचें 2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे में होना है। वहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर केवल युवा जोश काम नहीं आएगा, वहां धैर्य और तजुर्बे की सख्त जरूरत होगी। इमरान खान और सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गजों ने साबित किया है कि उम्र केवल एक नंबर है। बीसीसीआई का युवा विज़न सराहनीय है, लेकिन विश्व कप जैसे बड़े मंचों पर दबाव झेलने के लिए रोहित जैसा शांत दिमाग और अनुभव अनिवार्य है।
फिटनेस और मीडिया की मानसिक प्रताड़ना फिटनेस पर रोहित ने जिस तरह मेहनत की है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने वजन घटाया और आलोचकों को अपने बल्ले से जवाब दिया। बावजूद इसके, हर रोज मीडिया रिपोर्ट्स में उनके भविष्य को लेकर चल रही चर्चाएं एक प्रकार की मानसिक प्रताड़ना जैसी हैं। कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं को अब इस अनिश्चितता को खत्म कर रोहित के साथ सीधा संवाद करना चाहिए ताकि उन्हें वह सम्मान मिले, जिसके वे हकदार हैं।
हिटमैन जिसने टीम की पहचान बदली रोहित ने कप्तान बनने के बाद अपनी बल्लेबाजी में जो निस्वार्थ बदलाव किया है, उसने भारतीय टीम की पूरी कार्यशैली बदल दी है। आंकड़ों की परवाह किए बिना टीम को तेज शुरुआत देने की उनकी रणनीति आज भारत की पहचान बन गई है। उन्होंने टीम को सिखाया है कि मैच जीतने के लिए कभी-कभी अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों को दरकिनार करना पड़ता है।
एक परफेक्ट हैप्पी एंडिंग की तलाश भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए रोहित सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं का विस्तार हैं। हार पर उनका उदास चेहरा करोड़ों फैंस को मायूस कर देता है। रोहित की इस कहानी का अंत किसी अधूरे टीस के साथ नहीं हो सकता। क्रिकेट के इतिहास को इस हिटमैन के लिए एक सुखद अंत लिखना ही होगा। 2027 में रोहित के हाथों में वर्ल्ड कप का होना सिर्फ उनकी जरूरत नहीं, बल्कि हर भारतीय फैन की जिद है। उन्हें मौका मिलना चाहिए, क्योंकि वे इसके हकदार हैं।
My respect for Rohit Sharma has increased because he also suffered a hamstring injury, but he didn’t take any risks and missed five IPL matches. His hunger is not for the IPL, it’s for the 2027 World Cup. He can miss IPL matches, but not ODI matches.🙌🇮🇳#rohitsharma #ROKO pic.twitter.com/maGk0TjNBN
— Wankhede_Memewala (@Wankhede_wale) June 4, 2026
श्रद्धा या गंदगी? पवित्र सरस्वती नदी में कचरा फेंकते श्रद्धालुओं का वीडियो देख भड़के लोग
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए सिफारिश कर फंसे मनोज झा, राजद सांसद ने दी सफाई
ब्रिटेन में चाकूबाजी से हत्या: हत्यारे को उम्रकैद, लेकिन पुलिस की लापरवाही ने सुलगाया विरोध का माहौल
जान हथेली पर रख मजदूरों का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो देख कांप उठेगी रूह
IND vs AFG: विराट कोहली बाहर! नंबर 3 पर कौन संभालेगा कमान? रेस में हैं ये 3 धुरंधर
मालवीय नगर होटल अग्निकांड: 6 कमरों की अनुमति, 25 में चल रहा था अवैध मौत का खेल
नोएडा-दिल्ली में कुदरत का कहर: आंधी-तूफान से उखड़े पेड़, सड़कों पर छाया अंधेरा
फ्री लैपटॉप के नाम पर हो रहा बड़ा फ्रॉड, सरकारी स्कीम के दावे की सच्चाई जान लें
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस का बड़ा दांव, मल्लिकार्जुन खरगे और पवन खेड़ा को मिली चुनावी कमान
राज्यसभा का महायुद्ध : कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, खरगे और पवन खेड़ा पर दांव