मालवीय नगर के हौज रानी स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी होटल में हुआ भीषण अग्निकांड महज एक हादसा नहीं, बल्कि नियमों की धज्जियों उड़ाने का नतीजा है। इस दर्दनाक घटना में 21 लोगों की जान चली गई, जिसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। जांच में सामने आई खामियां रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं।
छह कमरों का लाइसेंस, 25 का संचालन जांच में खुलासा हुआ है कि दिल्ली सरकार की बेड-एंड-ब्रेकफास्ट (B&B) पॉलिसी के तहत इस होटल को केवल छह कमरों के संचालन की अनुमति मिली थी। लेकिन, होटल मालिक ने नियमों को ताक पर रखकर तहखाने सहित करीब 25 कमरे अवैध रूप से चला रखे थे।
फायर NOC का नामो-निशान नहीं इमारत की ऊंचाई को देखते हुए दिल्ली अग्निशमन सेवा से फायर NOC लेना अनिवार्य था, लेकिन होटल प्रबंधन ने इसे पूरी तरह नजरअंदाज किया। इतना ही नहीं, आग लगने के दौरान बाहर निकलने के प्रमुख रास्तों में से एक, छत का रास्ता पूरी तरह बंद पाया गया, जिससे फंसे हुए लोगों के पास बचने का कोई विकल्प नहीं बचा।
हीटर और अवैध निर्माण का जाल पुलिस और फोरेंसिक टीमों की शुरुआती पड़ताल में पता चला कि इमारत मूल रूप से ढाई मंजिला थी, जिसे अवैध रूप से बढ़ाकर पांच मंजिला बना दिया गया। कई कमरों में खाना पकाने के लिए हीटर मिले हैं, जिनकी भूमिका आग लगने में संदिग्ध है। साथ ही, मुख्य दरवाजे पर सेंसर लगा होने और सीलबंद खिड़कियों ने धुएं में फंसे लोगों के लिए घातक जाल का काम किया।
मालिक गिरफ्तार, मैनेजर की तलाश पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। हालांकि, मालिक का कहना है कि होटल का संचालन मैनेजर जय मिश्रा करता था, जो फिलहाल फरार है। पुलिस की पांच विशेष टीमें मिश्रा की तलाश में जुटी हैं।
कानूनी शिकंजा और मुआवजे का ऐलान पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (Culpable Homicide) और लापरवाही से मानव जीवन खतरे में डालने सहित बीएनएस (BNS) की कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सरकार ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे के रूप में देने की घोषणा की है।
CFSL करेगी गहन जांच केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) की टीम दोबारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करेगी। पुलिस अब होटल के मालिकाना हक, लाइसेंसिंग और संचालन से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है ताकि इस लापरवाही में शामिल सभी दोषियों को सजा दिलाई जा सके।
Delhi s Malviya Nagar Hotel Fire, claiming 21 lives | Certificate of Registration shows that Flourish Stay is registered for 06 Rooms (03 Rooms at First Floor and 03 Rooms at Second Floor) under Silver Category under The National Capital Territory of Delhi (Incredible India)… pic.twitter.com/aiby6PFe5O
— ANI (@ANI) June 4, 2026
विधायक की कार बनी आग का गोला: बाल-बाल बचे कांग्रेस नेता, रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
80 साल पुरानी गणित की पहेली: जिसे सुलझाने में फेल रहे दिग्गज, AI ने किया करिश्मा
ताजमहल में बंदरों की पूल पार्टी : भीषण गर्मी में फव्वारे के अंदर मचाया जमकर उत्पात
जान हथेली पर रख मजदूरों का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो देख कांप उठेगी रूह
श्रद्धा या गंदगी? पवित्र सरस्वती नदी में कचरा फेंकते श्रद्धालुओं का वीडियो देख भड़के लोग
पानी पर चलता चीन का सोलर चमत्कार : हर्ष गोयनका भी रह गए दंग, जानें क्या है खास
श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव के युग का हुआ अंत
पेड्डी का जश्न: थिएटर में फैंस के साथ शामिल हुईं उपासना, राम चरण की फिल्म के लिए दिखा गजब का उत्साह
लापता MBA छात्रा बबीता पांडे का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, ट्रेकिंग के दौरान रहस्यमयी तरीके से हुईं गायब
सूरत का हजीरा प्लांट: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की नई पावरहाउस