सिवनी (मध्य प्रदेश): राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है, जिसमें लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि हादसे में विधायक सहित कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
क्या है मामला? यह हादसा उस वक्त हुआ जब विधायक योगेंद्र सिंह जबलपुर से अपने गृह गांव घुरवाड़ा लौट रहे थे। धूमा थाना क्षेत्र के बंजारी गांव के पास अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पास स्थित बंजारी हाईस्कूल की चारदीवारी से जा टकराई।
कैसे हुआ हादसा? टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के कुछ ही मिनटों के भीतर गाड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी एसयूवी जलकर खाक हो गई। यदि समय रहते लोग बाहर न निकलते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रामीणों की तत्परता से बची जान मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर फुर्ती दिखाई और विधायक, उनके सुरक्षाकर्मी राजू धुर्वे और चालक अन्नू को कार से बाहर निकाला। ग्रामीणों की इस तत्परता की हर तरफ तारीफ हो रही है।
अस्पताल से मिली छुट्टी हादसे के बाद तीनों को आनन-फानन में लखनादौन अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, विधायक और सुरक्षाकर्मी को मामूली चोटें आई हैं, जबकि चालक के होंठ पर टांके आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस कर रही है जांच लखनादौन की एसडीओपी अपूर्वा भालावी ने पुष्टि की है कि गाय को बचाने के प्रयास में नियंत्रण बिगड़ने से यह गाड़ी दीवार से टकराई थी। पुलिस अब पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा सके।
*सड़क दुर्घटना में लखनादौन विधायक माननीय योगेंद्र सिंह बाबा जी के सकुशल होने का समाचार राहत देने वाला है।
— Shivdeep Dehariya (@ShivdeepDehari2) June 4, 2026
ईश्वर की कृपा से बाबा भैया सुरक्षित हैं। दुर्घटना में घायल चालक, पीए एवं अन्य साथियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
प्रभु सभी को जल्द स्वस्थ करें। 🙏 pic.twitter.com/JdgmEq3vH4
देश के लिए जान देने वाले फौजी के प्यार पर बवाल क्यों? रिटायर्ड जनरल ने ट्रोलर्स को लताड़ा
खान सर की मुश्किलें बढ़ीं: फायरिंग के वायरल वीडियो ने खोली पोल, दो गार्ड हिरासत में
लिफ्ट मांगना पड़ा महंगा: बाइक पर बैठी लड़की ने 10 सेकंड में उड़ाया फोन, पकड़े जाने पर दी बड़े हथकंडे की धमकी
चेन्नई का मोमबत्ती विवाद : विधायक को नजरअंदाज करने पर मचा सियासी बवाल, मेयर ने दी सफाई
वाटर स्लाइड पर मजे कर रही थी लड़की, तभी पीछे से आ गई आफत – देखें वायरल वीडियो
किम जोंग उन के सामने क्यों फूट-फूटकर रोने लगीं महिला खिलाड़ी? वीडियो हुआ वायरल
डिलीवरी बॉय की सैलरी देख हिल गए कॉर्पोरेट कर्मचारी, बोले- नौकरी छोड़ दूं क्या?
तुझे ट्रेन से फेंक दूंगा, जानता नहीं हूं मैं कौन हूं : बिल मांगने पर रेलवे वेंडर की गुंडागर्दी
ब्रिटेन में चाकूबाजी से हत्या: हत्यारे को उम्रकैद, लेकिन पुलिस की लापरवाही ने सुलगाया विरोध का माहौल
दिल्ली अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस रिमांड, जांच में जुटी एजेंसियां