चेन्नई के पुलियानथोपे इलाके में एक सरकारी स्कूल के उद्घाटन समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कार्यक्रम में आरके नगर से टीवीके (TVK) विधायक पल्लवी और चेन्नई की मेयर प्रिया राजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं।
क्या है वायरल वीडियो का सच? वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दीप प्रज्ज्वलन के दौरान विधायक पल्लवी ने जैसे ही मोमबत्ती लेने के लिए हाथ बढ़ाया, मेयर प्रिया राजन ने वह मोमबत्ती उन्हें देने के बजाय पास खड़ी एक आईएएस अधिकारी को थमा दी। इस घटना के तुरंत बाद विधायक पल्लवी नाराज होकर कार्यक्रम से बाहर निकल गईं।
IAS अधिकारी को दी गई प्राथमिकता आरोप है कि केवल दीप जलाने में ही नहीं, बल्कि रिबन काटने के कार्यक्रम में भी विधायक की अनदेखी की गई। कथित तौर पर मेयर ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन की जॉइंट कमिश्नर कार्पगम को आगे रहने के लिए कहा, जबकि क्षेत्र की निर्वाचित जनप्रतिनिधि विधायक को पीछे खड़ा रखा गया।
मेयर ने आरोपों को किया खारिज विवाद बढ़ता देख मेयर प्रिया राजन ने सफाई दी है। मेयर का कहना है कि किसी को भी जानबूझकर नजरअंदाज नहीं किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम पूरी तरह से आधिकारिक प्रोटोकॉल के तहत आयोजित किया गया था।
प्रोटोकॉल का दिया हवाला मेयर प्रिया राजन ने कहा, वरीयता क्रम (Order of Precedence) के अनुसार कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। आधिकारिक प्रोटोकॉल में IAS अधिकारी का स्थान पहले था, इसलिए उन्हें मोमबत्ती दी गई। विधायक को कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया था और उन्होंने रिबन कटिंग में भी हिस्सा लिया था।
सियासी बयानबाजी तेज इस घटना ने चेन्नई की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। टीवीके समर्थकों ने मेयर के व्यवहार को अहंकारी और जनप्रतिनिधियों का अपमान करार दिया है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है और विपक्षी दल मेयर की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
Mayor Priya, hardly 9–10 months are left in your term. @PriyarajanDMK People will not forget the nuisance, negligence, and arrogant approach they have experienced. Time will give the answer.
— Ambikatvk (@Ambikatvk) June 4, 2026
Our TVK mayors @TVKHQITWingOffl will show what real leadership, public service, and… pic.twitter.com/N4AU92DUPR
चीता हेलीकॉप्टर के सामने प्रपोजल: सेना के युवा कैप्टन के बचाव में उतरे पूर्व जनरल
सत्ता परिवर्तन यात्रा से पहले सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, सुरक्षा छोड़ने की दी चेतावनी
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस का बड़ा दांव, मल्लिकार्जुन खरगे और पवन खेड़ा को मिली चुनावी कमान
ट्रंप की दोगली नीति : कुवैत में भारतीय की मौत पर अमेरिका का संयमी रुख, क्या यही है महाशक्ति का सच?
मोदी सरकार की बैसाखियां कभी भी गिर सकती हैं: विक्रमादित्य सिंह का बड़ा दावा
फरीदाबाद: जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में भीषण हादसा, क्रेन पलटने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
विप्रो में कॉर्पोरेट जिहाद का सनसनीखेज आरोप: पुणे में पूर्व महिला कर्मचारी ने लगाए भयावह इल्जाम
51 रुपये में धमाका: BSNL का नया सिम और 28 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा का सस्ता प्लान
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: खिड़कियां तोड़कर बचाईं जान, फिर भी 4 की मौत
जेवर हाईवे निर्माण स्थल पर खौफनाक हादसा: क्रेन पलटने से कई मजदूरों के दबे होने की आशंका