नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके धामपुर स्थित आवास पर डिटेन कर लिया है। चंद्रशेखर आजाद गुरुवार से अपनी सत्ता परिवर्तन यात्रा शुरू करने वाले थे, लेकिन यात्रा के आगाज से ठीक पहले पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया।
पुलिस कार्रवाई पर भड़के चंद्रशेखर इस कार्रवाई की जानकारी खुद चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, भाजपा की तानाशाह सरकार मुझे डिटेन करके क्या जनता की आवाज रोक लेगी? जितना दबाओगे, आवाज उतनी बुलंद होगी। लोकतंत्र में डर सत्ता को होता है, जनता को नहीं।
फर्जी सुरक्षा को लौटाने की धमकी आजाद ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा, अगर मुझे अपने लोगों के बीच जाने से रोका जाएगा, तो इस फर्जी सरकारी सुरक्षा का क्या फायदा? मैं यह सुरक्षा छोड़ दूंगा। मैं मौत से नहीं डरता।
सीएम और सरकार पर गंभीर आरोप सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य में दलितों का दमन हो रहा है, उनके घरों पर बुलडोजर चल रहे हैं और बहन-बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को जगाना और व्यवस्था परिवर्तन करना है। आज का दिन उनके लिए व्यवस्था परिवर्तन दिवस के रूप में महत्वपूर्ण है।
रात 8 बजे करेंगे अगली रणनीति का खुलासा चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह एक जिद्दी इंसान हैं और अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि आज रात 8 बजे वे फेसबुक पर लाइव आएंगे। इस दौरान वे अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे और जनता के सामने कड़ा संकल्प लेंगे।
आजाद समाज पार्टी का सरकार पर दबाव वहीं, आजाद समाज पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की है कि चंद्रशेखर आजाद को तत्काल रिहा किया जाए। पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि प्रशासनिक दबाव से जनता की आवाज को नहीं दबाया जा सकता। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन और चंद्रशेखर आजाद के बीच का यह गतिरोध किस दिशा में आगे बढ़ता है।
*सत्ता परिवर्तन यात्रा का आगाज आज नगीना लोकसभा के बिजनौर से होने जा रहा है ऐसे में भाजपा की तानशाह सरकार द्वारा चन्द्रशेखर आजाद को डिटेन करके क्या जनता की आवाज़ को रोका जा सकता है?
— Sunil Astay (@SunilAstay) June 4, 2026
जितना दबाओगे, उतनी बुलंद होगी आवाज़!
लोकतंत्र में डर सत्ता को होता है, जनता को नहीं।… pic.twitter.com/7TZRQjOGHq
काला हिरण विवाद: प्रोड्यूसर अमित जानी ने कैमरे के सामने फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, कही ये बड़ी बात
बाउंड्री रोकने के चक्कर में दर्दनाक हादसा: सिर के बल गिरे पाकिस्तानी ओपनर, फिर जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति का भारत दौरा: क्या खत्म होगा देश का ऊर्जा संकट?
5 जून को मौसम का महा-अलर्ट : दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और 80 की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं
चेन्नई का मोमबत्ती विवाद : विधायक को नजरअंदाज करने पर मचा सियासी बवाल, मेयर ने दी सफाई
राज्यसभा चुनाव: BJP का बड़ा दांव, तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को मिला मौका
INDIA गठबंधन में कलह: 8 जून की बैठक से DMK ने बनाई दूरी, कांग्रेस पर लगाया ‘विश्वासघात’ का आरोप
राज्यसभा चुनाव: BJP का मास्टर प्लान तैयार, दिग्गजों को मिला टिकट; जानें किसे कहां से मिला मौका
आस्था की मिसाल: जान्हवी कपूर ने नंगे पैर चढ़ीं तिरुमाला की 3,550 सीढ़ियाँ
गिल की सेना का अफगानी इम्तिहान: टेस्ट और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वाड