नासिक: इश्क और जंग में सब कुछ जायज है —यह पुरानी कहावत इन दिनों भारतीय सेना के एक युवा पायलट के वायरल वीडियो के बाद सुर्खियों में है। नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) में पासिंग आउट परेड के बाद कैप्टन भरत भारद्वाज का अपनी मंगेतर को चीता हेलीकॉप्टर के सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
अनुशासन बनाम मानवीय भावनाएं इस खूबसूरत पल का वीडियो वायरल होते ही बहस छिड़ गई। आलोचकों ने इसे मिलिट्री प्रोटोकॉल और सैन्य मर्यादा के खिलाफ बताया। हालांकि, विवाद बढ़ने पर पूर्व सैन्य अधिकारियों ने खुलकर युवा पायलट का समर्थन किया है और इसे सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक मानने से इनकार कर दिया है।
यंगस्टर नहीं करेगा, तो कौन करेगा? पूर्व नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (रिटायर्ड) ने आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, आप चाहते हैं कि एक युवा अधिकारी देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दे, लेकिन उसे अपनी मंगेतर के प्रति प्यार जाहिर करने की इजाजत नहीं है? सेना में हम कहते हैं कि यंगस्टर नहीं करेगा, तो कौन करेगा? यदि आप उसकी पेशेवर क्षमताओं में कोई कमी नहीं निकाल सकते, तो ऐसे मामलों पर विवाद न करें।
सुरक्षा का एंगल बेबुनियाद पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ (रिटायर्ड) ने भी इस बहस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर अनावश्यक नकारात्मकता फैलाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेना के उपकरण अक्सर नो योर आर्मी प्रदर्शनियों में जनता के लिए प्रदर्शित किए जाते हैं, जहां नागरिक खुलेआम उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। ऐसे में एक सैन्य अधिकारी द्वारा अपने जीवन के सबसे खास दिन पर ऐसी तस्वीर लेने को सुरक्षा में सेंध बताना पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है।
मानवीय पहलू को समझने की जरूरत दिग्गज अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि एक सैन्य अधिकारी कठिन परिस्थितियों में अपने परिवार से दूर रहकर देश की सेवा करता है। ऐसे में उनकी निजी खुशियों में डिसिप्लिन का नाम लेकर कड़वाहट घोलना सही नहीं है। पूर्व जनरलों के इस समर्थन के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी यह बहस अब थमती नजर आ रही है।
You want the young officer to sacrifice his life for the love of the Nation, but you don’t want him to express his love for his fiancée.
— KJS DHILLON🇮🇳 (@TinyDhillon) June 4, 2026
In the Army we say ‘Youngster nahi karega, toh kaun karega’.
If you can not find a fault in his professional capabilities, don’t do this… pic.twitter.com/FS0G2USjiU
काला हिरण विवाद: प्रोड्यूसर अमित जानी ने कैमरे के सामने फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, कही ये बड़ी बात
बेड के नीचे छिपे TMC नेता: कट मनी वापस मांगने वाली भीड़ से बचने के लिए पुलिस की लेनी पड़ी मदद
एलन मस्क का नाम सुनते ही वॉकआउट: बेटी विवियन जेना विल्सन ने बीच में छोड़ा इंटरव्यू
केरल में शरिया-फ्रेंडली जिम पर घमासान: जिम में चलेगा हिजाब और म्यूजिक पर बैन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: बदल गया है फुटबॉल का मिजाज, जानें 5 बड़े बदलाव जो खेल को बना देंगे रोमांचक
मैदान पर हुआ खौफनाक हादसा, बाउंड्री बचाते हुए सिर के बल गिरे पाकिस्तानी खिलाड़ी
खान सर के बॉडीगार्ड्स का फायरिंग वीडियो वायरल: विवाद में आया नया मोड़, पुलिस जांच तेज
वेनेजुएला की कद्दावर नेता डेल्सी रोड्रिगेज और सत्य साईं बाबा का गहरा आध्यात्मिक रिश्ता
हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास: दिग्गज विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर बनाया खास रिकॉर्ड
सत्ता परिवर्तन यात्रा से पहले सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, सुरक्षा छोड़ने की दी चेतावनी