सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है। आए दिन हमें इंटरनेट पर ऐसे अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर हंसी भी आती है और हैरानी भी। फिलहाल, एक ऐसे ही शख्स का वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका फैशन सेंस देखकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे।
ट्यूब से बनाए कपड़े
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स सड़क पर बिल्कुल अलग अंदाज में चलता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके इस अतरंगी लुक्स को देखकर राह चलते लोग भी हैरान हैं और उसका वीडियो बनाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
इस शख्स ने रबर के बड़े ट्यूबों का इस्तेमाल करके अपने लिए पैंट और ऊपर पहनने के लिए शर्ट जैसा कुछ बनाया है। इतना ही नहीं, उसने अपने चेहरे पर एक अजीबोगरीब मास्क भी पहना है, जिसे बनाने के लिए उसने सीट के साथ ट्यूब को जोड़कर एक नया ही लुक तैयार किया है।
लोगों ने लिए जमकर मजे
वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर @nkram99 हैंडल द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, न फटेगी, न मैली होगी, बस इसे पंचर होने का डर रहेगा। वहीं, दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि लोग न जाने क्या-क्या पहनकर बाहर निकल जाते हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है और इस शख्स की पहचान क्या है।
सावधानी इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और दावों पर आधारित है। इनकी पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की गई है।
ये रहा विकास 😂
— NARENDRA (@nkram99) June 4, 2026
कुछ लोग विकास को ढूंढ रहे थे सोचा कि बता दूं 🤣 pic.twitter.com/LZKy1ToPWc
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद नजरबंद: बिजनौर में भारी तनाव, पुलिस से हुई तीखी बहस
ममता बनर्जी की मुश्किलें और गहरी: फिरहाद हकीम का इस्तीफा टीएमसी के लिए बड़ा झटका
कभी IPL में करोड़ों की बोली, आज बैंक में डेस्क जॉब: सिद्धार्थ कौल की नई पारी
ऊर्जा कूटनीति: वेनेजुएला के साथ गहरी होगी भारत की साझेदारी, पीएम मोदी और डेल्सी रोड्रिगेज की बैठक में बनी सहमति
गाजीपुर में एनकाउंटर के बाद का मंजर: शव पहुंचा तो भड़के ग्रामीण, पुलिस पर पत्थरबाजी में सीओ घायल
वैशाली में रिश्तों का शर्मनाक अंत: नाना ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर मौसी से कराई भांजे की शादी
रिश्तों का शर्मनाक अंत: नाना ने मौसी के साथ रंगे हाथों पकड़ा भांजा, फिर गांव वालों ने कराई शादी
गिल की सेना का अफगानी इम्तिहान: टेस्ट और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वाड
फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी के निधन से बॉलीवुड में शोक: गोविंदा बोले- उन्होंने हमें जमीन से उठाकर आसमान तक पहुंचाया
80 साल पुरानी गणित की पहेली: जिसे सुलझाने में फेल रहे दिग्गज, AI ने किया करिश्मा