नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को उनके धामपुर स्थित आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। गुरुवार को बिजनौर में प्रस्तावित सत्ता परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए जैसे ही वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ निकले, भारी पुलिस बल ने उन्हें उनके घर में ही रोक लिया।
घर को छावनी में बदला सांसद के निकलते ही एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ अभय कुमार पांडे और कोतवाल की मौजूदगी में पुलिस ने उनके आवास को चारों तरफ से घेर लिया। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें यात्रा में जाने से मना कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर इलाके में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।
पुलिस से भिड़े चंद्रशेखर आजाद इस कार्रवाई से आक्रोशित चंद्रशेखर आजाद की पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई। उन्होंने कहा, हम संविधान को मानने वाले लोग हैं और काम भी उसी के दायरे में करते हैं। पुलिस का काम सुरक्षा देना है, न कि सत्ता के दबाव में आकर जनता और जन प्रतिनिधियों को डराना। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।
अनुमति को लेकर प्रशासन पर सवाल सांसद ने प्रशासन के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने रैली के लिए नियमानुसार समय पर आवेदन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार रात एक बजे तक अधिकारी अनुमति देने को लेकर टालमटोल करते रहे और अंततः बिना किसी स्पष्ट कारण के कार्यक्रम को रोक दिया गया। उन्होंने कहा, अगर मुझे जनता के बीच जाने से रोका जाएगा, तो मेरी सुरक्षा का कोई मतलब नहीं है, सरकार इसे वापस ले ले।
पार्टी ने सरकार पर बोला हमला आजाद समाज पार्टी ने इस घटना को सत्ता का डर बताया है। पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से बयान जारी कर कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर यह अलोकतांत्रिक कृत्य किया गया है। पार्टी का दावा है कि सत्ता परिवर्तन यात्रा की भारी लोकप्रियता से घबराकर ही सरकार ने इस तरह के हथकंडे अपनाए हैं।
फिलहाल, सांसद के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ जमा है और भारी सुरक्षा बल तैनात है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस पूरे प्रकरण पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान नहीं आया है।
*आज व्यवस्था परिवर्तन दिवस पर प्रारंभ हो रही सत्ता परिवर्तन यात्रा से घबराकर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के इशारे पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी को उनके आवास पर पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने के निंदनीय और… pic.twitter.com/AYakNISfJe
— Aazad Samaj Party - Kanshi Ram (@AzadSamajParty) June 4, 2026
मुजफ्फरपुर अग्निकांड: अस्पताल में जल गए मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली की राह पकड़ी
बेड के नीचे छिपे TMC नेता: कट मनी वापस मांगने वाली भीड़ से बचने के लिए पुलिस की लेनी पड़ी मदद
कुवैत एयरपोर्ट पर कयामत का मंजर: ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, थर्राया खाड़ी क्षेत्र
वाटर पार्क में स्लाइड पर मस्ती कर रही थी युवती, पीछे से आया ऐसा अटैक कि उड़ गए होश
लॉर्ड्स बना दुनिया का पहला मैदान जिसने रचा 150 टेस्ट मैचों का इतिहास
वह मेसी से भी आगे जाएंगे... वैभव सूर्यवंशी की चमक पर फिदा हुए ललित मोदी
मुझे बॉलीवुड नाम से चिढ़ है... पिता धर्मेंद्र को याद कर छलके बॉबी देओल के आंसू
पटना में कोचिंग वॉर का उबाल: खान सर और रौशन सर के विवाद ने पकड़ी तूल, सड़कों पर उतरे छात्र
IITian बाबा का घिनौना सच: नशा देकर रेप और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल का जाल
एक्शन मोड में डीके शिवकुमार: 15 दिन में माँगी कार्ययोजना, जिलों के दौरे पर निकलेंगे अधिकारी