बिहार के मुजफ्फरपुर में आज गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई, जिसमें 4 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। ब्रह्मपुरा स्थित इस अस्पताल के आईसीयू (ICU) में लगी आग ने मची अफरा-तफरी के बीच कई जिंदगियां छीन लीं।
शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित आईसीयू में आग तेजी से फैली और पूरा वार्ड धुएं से भर गया। उस समय आईसीयू में 13 से 15 मरीज भर्ती थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार, मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने मोड़ी दिल्ली की राह सदन और जनता के बीच इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। हादसे के कुछ ही घंटों के भीतर वह जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दोपहर तक उन्होंने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दी थी।
विपक्ष का तीखा हमला राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने स्वास्थ्य मंत्री के रवैये पर कड़ा प्रहार किया है। आरजेडी ने सोशल मीडिया पर मंत्री की दिल्ली यात्रा पर तंज कसते हुए लिखा, स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से चल रहे अवैध अस्पताल में इतनी बड़ी घटना हुई, लेकिन मंत्री जी बिना जवाबदेही तय किए दिल्ली घूमने निकल गए। क्या बिहार को ऐसा ही स्वास्थ्य मंत्री चाहिए?
मंत्री की सफाई और मुआवजे का ऐलान विपक्ष के हमलों और बढ़ते विवाद के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य के निर्देश दे दिए गए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, दूसरी ओर राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम जांच में जुटी है।
*बिहार के मुजफ्फरपुर में नियमों की अनदेखी कर स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से चल रहे अवैध अस्पताल में आग लग जाने से कई लोग मारे गए अनेक झुलस गए लेकिन स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी देखिए इस दुखद घटना पर बिना जवाबदेही के हाथ जोड़कर और मुस्करा कर गर्मी में दिल्ली घूमने निकल गए।
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) June 4, 2026
ना… pic.twitter.com/kCd7Zetxpg
श्रद्धा या गंदगी? पवित्र सरस्वती नदी में कचरा फेंकते श्रद्धालुओं का वीडियो देख भड़के लोग
लॉर्ड्स में काइल जैमिसन का कहर: जादुई गेंद ने उड़ाए स्टंप्स, इंग्लैंड पस्त
डीएनए से कांग्रेसी, पर लड़ना है तो कॉकरोच बनना पड़ेगा : शिक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर एकजुट विपक्ष
दर्द में खेले विराट, RCB को बनाया चैंपियन; चोट का खुलासा उड़ा देगा होश
राहुल गांधी का आर्थिक सुनामी वाला दावा, मोदी सरकार पर इमरजेंसी का आरोप; गरमाई सियासत
राज्यसभा चुनाव: BJP का बड़ा दांव, तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को मिला मौका
वाटर पार्क में स्लाइड पर मस्ती कर रही थी युवती, पीछे से आया ऐसा अटैक कि उड़ गए होश
मौत के धुएं में फरिश्ता बनीं 95 साल की दादी: मास्क हटाकर बचाई 20 मरीजों की जान
‘पेद्दी’ का तहलका: कहीं गदा लेकर पहुंचे फैंस तो कहीं थिएटर्स में गूंज उठा राम चरण का नाम
अलविदा पहलाज निहलानी: बॉलीवुड ने नम आंखों से दी विदाई, गोविंदा ने यादों में साझा किया गहरा रिश्ता