सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब सीधे दिल्ली की सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। 6 जून को जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन को अब एक बड़े राजनीतिक दल का साथ मिल गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने इस आंदोलन में शामिल होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
अमित जोगी का अनोखा समर्थन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर समर्थन की घोषणा की। उन्होंने दिलचस्प अंदाज में कहा कि कॉकरोच को छत्तीसगढ़ी में झेंगुरा कहा जाता है और अब यही झेंगुरा 6 जून को जंतर-मंतर पहुंचेगा।
कॉकरोच क्यों बनना पड़ रहा है? अमित जोगी ने तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान राजनीति में टीएमसी और शिवसेना जैसी पार्टियां ऑपरेशन लोटस की भेंट चढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, आज कांग्रेस का होने के लिए भी कॉकरोच बनना पड़ेगा। जोगी ने माना कि युवा भारत अब बीजेपी और कांग्रेस से इतर एक तीसरे विकल्प की तलाश कर रहा है, जिसकी तड़प वे समझते हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। उनका मुख्य एजेंडा परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करना है। दीपके का दावा है कि इन गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, जिसके विरोध में यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
बढ़ता जा रहा है कारवां यह पहली बार नहीं है जब CJP को किसी बड़े नेता का साथ मिला है। इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी भी खुलकर पार्टी के समर्थन में उतर चुके हैं। त्रिपाठी का मानना है कि देश में कमजोर पड़ चुकी छात्र आंदोलनों की आवाज को ये युवा फिर से बुलंद कर रहे हैं, जो एक नई राजनीतिक चेतना का संकेत है।
अब सबकी नजरें 6 जून को जंतर-मंतर पर टिकी हैं, जहां यह अनोखा झेंगुरा आंदोलन अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा।
झेंगुरा आ रहा है जंतर मंतर। 🪳
— 𝐀𝐦𝐢𝐭 𝐀𝐣𝐢𝐭 𝐉𝐨𝐠𝐢 (@AmitJogi) June 4, 2026
देश की पहली मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी के तौर पर — जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 6 जून को CJP के जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल हो रही है।
बाकी सब वीडियो में है।
Jhengura is coming to Jantar Mantar. 🪳
As the first recognised political party… pic.twitter.com/E6IjEFrjeM
भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग तैयार: 9 जून को रचेगी इतिहास, महज 15 मिनट में तय होगा 3 घंटे का सफर
शिक्षा नहीं, सत्ता का एजेंडा : CBSE के यू-टर्न पर जयराम रमेश ने सरकार को घेरा
ट्रंप की दोगली नीति : कुवैत में भारतीय की मौत पर अमेरिका का संयमी रुख, क्या यही है महाशक्ति का सच?
क्या 6 जून को भारत में होगी नेपाल जैसी अस्थिरता? सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल
पुणे के विप्रो ऑफिस में धर्मांतरण का दबाव: महिला कर्मचारी का गंभीर आरोप, लगाए 50 लाख के मुआवजे की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी विवाद: मनोज झा ने दी सफाई, कहा- अब भविष्य में जांच परखकर ही करूंगा मदद
कांग्रेस का राज्यसभा दांव: पवन खेड़ा की संसद में एंट्री, खरगे और अन्य दिग्गजों को मिला मौका
फ्री लैपटॉप के नाम पर हो रहा बड़ा फ्रॉड, सरकारी स्कीम के दावे की सच्चाई जान लें
डीएनए से कांग्रेसी, पर लड़ना है तो कॉकरोच बनना पड़ेगा : शिक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर एकजुट विपक्ष
कॉकरोच के नाम से सियासी तूफान: क्या CJP युवाओं के गुस्से की नई आवाज़ या महज एक इंटरनेट ट्रेंड?