धर्मशाला: तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा जल्द ही स्वास्थ्य लाभ के लिए दिल्ली रवाना होंगे। उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के अनुसार, वे अपने बाएं घुटने के उपचार के लिए राजधानी का रुख कर रहे हैं।
उपचार के बाद लद्दाख का रुख अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली में चिकित्सा प्रक्रिया पूरी होने और स्वास्थ्य में सुधार के बाद, दलाई लामा जून के अंत तक लद्दाख के लिए प्रस्थान करेंगे। लद्दाख में उनके लंबे समय तक रुकने की योजना है।
ग्रैमी पुरस्कार का विशेष सम्मान दिल्ली रवानगी से ठीक पहले, धर्मशाला में एक गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दलाई लामा को औपचारिक रूप से उनका ग्रैमी पुरस्कार भेंट किया गया। यह पुरस्कार उन्हें उनके एल्बम मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा के लिए मिला है।
संगीतकारों के साथ साझा किया मंच यह पुरस्कार सरोद उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटों, अमान अली बंगश और अयान अली बंगश द्वारा भेंट किया गया। इस एल्बम में दलाई लामा की आवाज को उस्ताद के सरोद वादन के साथ पिरोया गया है। उस्ताद अमजद अली खान ने इसे एक विशेष अनुभव बताया, वहीं अयान अली बंगश ने इसे अपने जीवन का आशीर्वाद करार दिया।
वैश्विक संदेश का माध्यम बना अवॉर्ड दलाई लामा ने इस सम्मान को व्यक्तिगत उपलब्धि मानने के बजाय साझा वैश्विक जिम्मेदारी बताया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार शांति, करुणा और मानवता की एकता का संदेश अधिक लोगों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा।
बता दें कि पिछले दिनों ऑडियोबुक श्रेणी में नामांकित अन्य दिग्गज हस्तियों को पीछे छोड़ते हुए दलाई लामा ने यह प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम किया था।
*ANNOUNCEMENT - His Holiness the Dalai Lama is scheduled to depart Dharamsala tomorrow for Delhi, where he will undergo medical treatment on his left knee. Following his recovery, he is to travel to Ladakh toward the end of June for an extended stay. June 4, 2026 pic.twitter.com/r7J1Mh3QcY
— Dalai Lama (@DalaiLama) June 4, 2026
Free Laptop Scheme 2026: क्या छात्रों को मुफ्त में मिल रहे लैपटॉप? वायरल दावे का सच आया सामने
हिंद महासागर का महा-संग्राम : कोलंबो पोर्ट पर एक साथ टकराईं भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं
कुवैत एयरपोर्ट पर काल बनकर टूटा ईरानी हमला: भतीजे की शादी में आने का सपना अधूरा, उज्जैन के मंजूर ने गंवाई जान
मुजफ्फरपुर अग्निकांड: अस्पताल में जल गए मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली की राह पकड़ी
दिल्ली अग्निकांड: पिता की जान बचाने आए थे, खुद मौत की आगोश में सो गए सीए विवेक अग्रवाल का पूरा परिवार
टीएमसी में बगावत पर महुआ मोइत्रा का अग्निपथ , बागियों को दी खुली चुनौती: इस्तीफा दो और दोबारा चुनाव लड़ो
वाटर स्लाइड पर मजे कर रही थी लड़की, तभी पीछे से आ गई आफत – देखें वायरल वीडियो
काला हिरण विवाद: प्रोड्यूसर अमित जानी ने कैमरे के सामने फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, कही ये बड़ी बात
बॉलीवुड ने खोया अपना ‘गॉडफादर’: पहलाज निहलानी के निधन पर फूट-फूटकर रोए गोविंदा, सुनील शेट्टी ने ऐसे किया याद
राज्यसभा चुनाव: BJP का मास्टर प्लान तैयार, दिग्गजों को मिला टिकट; जानें किसे कहां से मिला मौका