पटना: बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट में कोचिंग माफियाओं और शिक्षकों के बीच चल रही जंग अब सड़कों पर आ गई है। सैकड़ों छात्र उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
रौशन आनंद के समर्थन में छात्र प्रदर्शनकारी छात्र ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की तत्काल रिहाई की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि रौशन आनंद पूरी तरह निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया गया है।
खान सर की गिरफ्तारी पर अड़े प्रदर्शनकारी आक्रोशित छात्र खान सर के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पिछले दिनों हुई फायरिंग और हिंसा के मामले में खान सर की भूमिका संदिग्ध है। छात्रों की मांग है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे और खान सर को तुरंत गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करे।
जांच में नया मोड़: फायरिंग का वीडियो सामने आया खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुई तोड़फोड़ की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को एक वीडियो हाथ लगा है, जिसमें दो लोग घटना के बाद हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो के आधार पर कदमकुआं थाने में नया केस दर्ज किया गया है।
हथियार बरामद, गार्ड हिरासत में पुलिस ने इस मामले में दो गार्डों को हिरासत में लिया है और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार जब्त कर लिए हैं। हथियारों को फॉरेंसिक जांच (FSL) के लिए भेजा गया है। 2 जून की रात 10:10 बजे कोचिंग संस्थान पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना हुई थी।
डीएसपी का बड़ा बयान डीएसपी राजेश रंजन के अनुसार, हमलावरों ने न केवल संस्थान में तोड़फोड़ की, बल्कि वहां तैनात गार्ड के साथ मारपीट भी की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
साजिश का आरोप पुलिस ने कोचिंग प्रबंधन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद पर इस पूरी घटना की साजिश रचने का गंभीर आरोप है, जिसके बाद ही उन पर कानूनी कार्रवाई की गई है। फिलहाल, पटना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
*पटना में कोचिंग वॉर: सड़कों पर उतरे छात्र, खान सर बनाम रौशन आनंद टकराव तेज
— NDTV India (@ndtvindia) June 4, 2026
#Patna #CoachingWar #KhanSir #RoshanAnand @malhotra_malika @SomuAnand_ pic.twitter.com/stHBUO5USy
11 साल से हिट का इंतजार! क्या भारत भाग्य विधाता से बदलेगी कंगना रनौत की किस्मत?
कॉकरोच के नाम से सियासी तूफान: क्या CJP युवाओं के गुस्से की नई आवाज़ या महज एक इंटरनेट ट्रेंड?
तुझे ट्रेन से फेंक दूंगा, जानता नहीं हूं मैं कौन हूं : बिल मांगने पर रेलवे वेंडर की गुंडागर्दी
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर: बीजेपी और उद्धव गुट के सैकड़ों नेताओं ने थामा शिंदे गुट का दामन
10 हजार से ज्यादा रन, RCB का रहे हिस्सा; 33 की उम्र में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर का संन्यास
मालवीय नगर अग्निकांड: सरकार का मुआवजे का ऐलान, फरार होटल संचालक के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
80 साल पुरानी गणित की पहेली: जिसे सुलझाने में फेल रहे दिग्गज, AI ने किया करिश्मा
रिश्तों का शर्मनाक अंत: नाना ने मौसी के साथ रंगे हाथों पकड़ा भांजा, फिर गांव वालों ने कराई शादी
पटना कोचिंग वॉर: सड़क पर उतरे छात्र, खान सर की गिरफ्तारी और रौशन आनंद की रिहाई की मांग तेज
दिल्ली-NCR में दिन में हुआ अंधेरा : आंधी-बारिश ने बदला मौसम, गर्मी से मिली बड़ी राहत