दिल्ली-एनसीआर में आज अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। दोपहर में ही आसमान में घने बादल छा गए, जिससे दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिला। नोएडा और दिल्ली के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है, जिसने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है।
IMD का येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, 4 और 5 जून को तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। इस बदलाव के चलते झुलसाने वाली गर्मी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
40-50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आज दिनभर मौसम का मिजाज बदला रहेगा। दोपहर के समय 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रात के समय भी गरज-चमक के साथ बारिश की फुहारें जारी रह सकती हैं।
5 जून तक जारी रहेगा सुहावना मौसम मौसम में यह राहत कल यानी 5 जून को भी बरकरार रहेगी। कल भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का सिलसिला कल भी जारी रहेगा। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतें।
6 जून से धीरे-धीरे बदलेगा रुख 6 जून को भी हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बाद 7 जून से मौसम साफ होने की उम्मीद है, जिसके साथ ही तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 7 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
*#WATCH | Trees sway in the wind as Delhi witnesses a pleasant change in the weather, providing a much-needed relief from the scorching heat.
— ANI (@ANI) June 4, 2026
Visuals from Malviya Nagar. pic.twitter.com/ecBVWbdNSt
उत्तराखंड 2027 चुनाव: राहुल गांधी ने फोन से फूंका बिगुल, अल्मोड़ा से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद
धर्म परिवर्तन का दबाव और जबरन इस्तीफा: पुणे की आईटी कंपनी में बवाल, महिला ने मांगा ₹50 लाख का हर्जाना
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद नजरबंद: बिजनौर में भारी तनाव, पुलिस से हुई तीखी बहस
वह मेसी से भी आगे जाएंगे... वैभव सूर्यवंशी की चमक पर फिदा हुए ललित मोदी
टीएमसी में बगावत पर महुआ मोइत्रा का अग्निपथ , बागियों को दी खुली चुनौती: इस्तीफा दो और दोबारा चुनाव लड़ो
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला: झमाझम बारिश और तेज हवाओं का दौर, रेड अलर्ट जारी
घंटों का सफर अब मिनटों में: जोजिला टनल से कश्मीर-लद्दाख की दूरी होगी खत्म
ट्रेन को कूड़ेदान बनाने वालों के लिए आईना बना मिजोरम का यह वायरल वीडियो!
राज्यसभा चुनाव: BJP का मास्टर प्लान तैयार, दिग्गजों को मिला टिकट; जानें किसे कहां से मिला मौका
फ्री लैपटॉप के नाम पर हो रहा बड़ा फ्रॉड, सरकारी स्कीम के दावे की सच्चाई जान लें