देश में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मोर्चा खोल दिया है। आगामी 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पार्टी एक बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना है।
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी ? बता दें कि CJP कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं है। यह सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर मज़ाक-मज़ाक में बनाया गया एक पेज है। इसे अमेरिका में रह रहे भारतीय युवा अभिजीत दीपके ने शुरू किया था, जिसे अब युवाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
हिंसा की अफवाहों पर क्या बोले प्रवक्ता? प्रदर्शन से पहले हिंसा की आशंका जताई जा रही थी, जिसे लेकर पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन को बदनाम करने के लिए साजिश रची जा रही है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
आशुतोष रांका ने जोर देकर कहा, हमारा संगठन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना चाहता है। हम किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं।
पुलिस से सहयोग की उम्मीद प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके 6 जून को भारत पहुंचते ही दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की औपचारिक अनुमति लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पुलिस इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देगी, क्योंकि वे केवल युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि उन पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए भी लड़ रहे हैं जिनके पेपर भर्ती में लगातार लीक हो रहे हैं।
सिर्फ एक ही मांग: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सीजेपी के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि आंदोलन का एजेंडा बिल्कुल साफ है। उनका एकमात्र लक्ष्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सुनिश्चित करना है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही आईटी सेल की अफवाहों पर ध्यान न दें और 6 जून को जंतर-मंतर पर शांति बनाए रखें।
VIDEO | Delhi: CJP spokesperson Ashutosh Ranka says, Cockroach Janta Party calls for peaceful and democratic protests in line with law and order, shun violence.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/DsJvtqJL45
वैशाली में रिश्तों का शर्मनाक अंत: नाना ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर मौसी से कराई भांजे की शादी
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद नजरबंद: बिजनौर में भारी तनाव, पुलिस से हुई तीखी बहस
खान सर की मुश्किलें बढ़ीं: कोचिंग विवाद में फायरिंग का वीडियो सामने आते ही दो बॉडीगार्ड हिरासत में
राज्यसभा चुनाव 2026: BJP की पहली सूची जारी, इन दो बड़े मंत्रियों का पत्ता साफ
सियासी गलियारों में कॉकरोच जनता पार्टी की दस्तक, अमित जोगी बोले- अब झेंगुरा का राज!
चेन्नई का मोमबत्ती विवाद : विधायक को नजरअंदाज करने पर मचा सियासी बवाल, मेयर ने दी सफाई
क्या भारत ने बेच दिया अपना सोना? RBI के खंडन के बाद भी सियासत गरम, रोहिणी आचार्य ने घेरी सरकार
लव यू बेबी वाले वीडियो से मचा सियासी बवाल: कुणाल घोष ने ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति पर दागे तीखे सवाल
मैदान पर हुआ खौफनाक हादसा, बाउंड्री बचाते हुए सिर के बल गिरे पाकिस्तानी खिलाड़ी
लॉर्ड्स में केन विलियमसन का सुपरमैन कैच देख हैरान रह गए बेन स्टोक्स, इंग्लैंड की पूरी टीम 140 पर ढेर