लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हुई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला दिन पूरी तरह कीवी गेंदबाजों के नाम रहा। इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में महज 140 रनों पर ढेर हो गई।
केन विलियमसन का जादुई कैच मैच का सबसे रोमांचक पल तब आया जब न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का अविश्वसनीय कैच लपका। पारी के 27वें ओवर में काइल जैमीसन की गेंद पर स्टोक्स ने डिफेंस करने की कोशिश की।
गेंद बल्ले का किनारा लेकर लेग स्लिप की तरफ तेजी से गई। वहां तैनात केन विलियमसन ने अपनी दाईं ओर हवा में डाइव लगाकर एक बेहद नीचा कैच लपका। यह कैच इतना शानदार था कि खुद बेन स्टोक्स भी हैरान रह गए और उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वे आउट हो चुके हैं।
काइल जैमीसन का घातक कमबैक लगभग दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। जैमीसन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया।
जैमीसन ने मैच में 5 विकेट हॉल लेकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। उन्होंने न केवल शीर्ष क्रम को ध्वस्त किया, बल्कि पुछल्ले बल्लेबाजों को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इंग्लैंड की खराब शुरुआत टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने बारिश से बाधित पहले दिन पूरी तरह दबाव बनाए रखा। इंग्लैंड के लिए स्थिति इतनी खराब थी कि टीम के 55 रनों पर ही आधे खिलाड़ी आउट हो चुके थे।
जैमीसन ने एमिलियो गे (8 रन) को आउट करके शुरुआत की, जिसके बाद जेमी स्मिथ, बेन स्टोक्स (12 रन), गस एटकिंसन और ऑली रॉबिन्सन को अपना शिकार बनाया। अब पूरी नजर इस पर होगी कि क्या इंग्लैंड की गेंदबाजी इकाई इस मैच में वापसी कर पाएगी या न्यूजीलैंड बड़ी बढ़त हासिल करेगा।
WHAT A CATCH BY KANE WILLIAMSON. pic.twitter.com/0XeVLRrszv
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 4, 2026
वाटर स्लाइड पर मजे कर रही थी लड़की, तभी पीछे से आ गई आफत – देखें वायरल वीडियो
केरल में इस्लामिक-फ्रेंडली जिम को लेकर बवाल, मालिक को देनी पड़ी सफाई
बम-गोले के दौर में तीर-कमान का युद्ध: गोलियों की तरह बचते युवक का वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
पीएम मोदी और वेनेजुएला की राष्ट्रपति की मुलाकात: क्या भारत को मिलने वाला है तेल का नया महा-सौदा ?
राज्यसभा चुनाव: बीजेपी की नई पारी, सतीश पूनिया और तरुण चुघ समेत कई दिग्गजों को मिला टिकट
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: नीतीश की पार्टी JDU ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, पूछा- किसकी है जवाबदेही?
खान सर के कोचिंग पर फायरिंग का वीडियो वायरल, सुरक्षा गार्ड हिरासत में
डिलीवरी बॉय की सैलरी देख हिल गए कॉर्पोरेट कर्मचारी, बोले- नौकरी छोड़ दूं क्या?
मैदान पर हुआ खौफनाक हादसा, बाउंड्री बचाते हुए सिर के बल गिरे पाकिस्तानी खिलाड़ी
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस का बड़ा दांव, खरगे-पवन खेड़ा समेत इन दिग्गजों को मिला टिकट