केरल के पलक्कड़ जिले में एक नए जिम के कॉन्सेप्ट ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। पुथुनगरम स्थित एक फिटनेस सेंटर के मालिक नवाज मुथु टी. द्वारा इसे इस्लामिक-फ्रेंडली जिम घोषित करने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।
क्या है पूरा मामला? जिम के मालिक ने एक प्रोमोशनल वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके जिम में तेज संगीत नहीं बजेगा। इसके अलावा, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग समय और अलग वर्कआउट क्षेत्र की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं, ट्रेनर्स भी जेंडर के हिसाब से अलग-अलग होंगे।
वीडियो से मचा हड़कंप वीडियो में मालिक नवाज ने कहा था कि यह केरल का पहला इस्लामिक-फ्रेंडली जिम है। इस घोषणा के बाद इंटरनेट यूजर्स ने सवाल उठाए कि क्या यह जिम केवल एक समुदाय के लोगों के लिए है। सोशल मीडिया पर जिम की नीतियों की व्यापक आलोचना होने लगी, जिसके बाद मालिक ने विवादित वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया।
मालिक ने दी सफाई विवाद बढ़ता देख मालिक ने एक स्पष्टीकरण वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं कहा कि यह जिम सिर्फ मुसलमानों के लिए है। इस्लामिक-फ्रेंडली शब्द का इस्तेमाल केवल नियमों को दर्शाने के लिए किया गया है, इसका सदस्यता पर कोई असर नहीं है।
नियमों की वजह बताई नवाज ने सफाई देते हुए कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो तेज संगीत या महिलाओं-पुरुषों के एक साथ वर्कआउट (मिक्स्ड एनवायरनमेंट) करने के कारण जिम जाने से बचते हैं। उन्होंने कहा, ऐसे लोग जो अपनी धार्मिक मर्यादाओं का पालन करना चाहते हैं, उनके लिए यह जिम एक सुविधा है। यह किसी के लिए प्रतिबंधित नहीं है, बल्कि उन लोगों के लिए है जिन्हें अब तक अपनी पसंद का वातावरण नहीं मिल पा रहा था।
सोशल मीडिया पर दो फाड़ इस मामले पर नेटिज़न्स दो खेमों में बंटे नजर आए। जहां कुछ लोगों ने इसे धार्मिक कट्टरता और अलगाव को बढ़ावा देने वाला कदम बताया, वहीं कुछ अन्य ने इसे व्यक्तिगत पसंद और समावेशी फिटनेस विकल्प के रूप में देखा। फिलहाल, जिम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह सेंटर सभी धर्मों के लिए खुला है।
Sharia Compliant gym is finally about to open in God’s own country Kerala & 💯 Literacy state.
— Bhakt Prahlad🚩 (@RakeshKishore_l) June 4, 2026
No music, Hijab mandatory for women with fully covered, separate timings for Men & Women.
Ecosystem calling this a this a great step towards Feminism & Equality. pic.twitter.com/3VpdE7mzk4
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: बातचीत का दौर खत्म, समझौते की दहलीज पर दोनों देश
आस्था की मिसाल: जान्हवी कपूर ने नंगे पैर चढ़ीं तिरुमाला की 3,550 सीढ़ियाँ
लव यू बेबी वाले वीडियो से मचा सियासी बवाल: कुणाल घोष ने ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति पर दागे तीखे सवाल
विधायक की कार बनी आग का गोला: बाल-बाल बचे कांग्रेस नेता, रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
शादी के स्टेज पर इंडियाज गॉट टैलेंट का तड़का, दूल्हा-दुल्हन भी रह गए हैरान!
नवादा में सीवर का काम: डीटीसी की 38 बसों के रूट बदले, 45 दिन तक घर से जल्दी निकलें
बिहार में औद्योगिक क्रांति का आगाज: 11 मेगा पार्क, 38 फूड पार्क और 50 हजार एकड़ का होगा लैंड बैंक
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए सिफारिश कर फंसे मनोज झा, राजद सांसद ने दी सफाई
केरल में इस्लामिक जिम का ऐलान: म्यूजिक पर बैन और हिजाब अनिवार्य, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फरीदाबाद: जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में भीषण हादसा, क्रेन पलटने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत