नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने हवाई यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में आई भारी उछाल को देखते हुए कैबिनेट ने 10,000 करोड़ रुपये के एटीएफ प्राइस स्टेबिलाइजेशन फंड को मंजूरी दी है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मार्च में 60 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला ईंधन मई तक बढ़कर 142 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था। यदि एयरलाइंस को इस दर पर ईंधन खरीदना पड़ता, तो हवाई यात्रा आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाती।
सरकार ने विमान ईंधन की कीमत को 75.6 रुपये प्रति लीटर पर कैप (सीमित) कर दिया है। चूंकि तेल कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से महंगे दाम पर ही ईंधन खरीदना पड़ रहा है, इसलिए उन्हें होने वाले नुकसान की भरपाई अब इसी 10,000 करोड़ रुपये के फंड से की जाएगी।
यह एक ऐसा मॉडल है जिसमें जब वैश्विक स्थिति सामान्य होगी और कीमतें घटेंगी, तब इस राशि को वापस व्यवस्थित कर लिया जाएगा। इस कदम से न केवल टिकट महंगे होने से बचेंगे, बल्कि विमानन क्षेत्र से जुड़े करीब 77 लाख रोजगार भी सुरक्षित रहेंगे।
कैबिनेट ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं:
राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रकों और बसों को बदलने के लिए कैबिनेट ने नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड को मंजूरी दी है। इसका मुख्य उद्देश्य पुरानी और अधिक प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को सड़क से हटाकर क्लीनर मोबिलिटी को बढ़ावा देना है।
दुखद खबर: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक भीषण अग्निकांड की सूचना है, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई है। जान बचाने के लिए लोगों को बिल्डिंग से कूदते देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
#WATCH | Union Cabinet decisions | Delhi: Union Minister Ashwini Vaishnaw says, West Asia crisis has caused a major issue. The price of Aviation Turbine Fuel (ATF) have increased 2.5 times, increasing from Rs 60 per litre in March to Rs 142 per litre in May 2026. To ensure that… pic.twitter.com/rFifwIldSO
— ANI (@ANI) June 3, 2026
मनोज तिवारी का अश्लील गाने पर झूठ बेनकाब, इंटरव्यू में एंकर ने दिखाई आईना
जापान में बिना अनुमति बनी मस्जिद पर चला कानूनी चाबुक, पाक राजदूत के उद्घाटन से मचा था बवाल
बिहार में औद्योगिक क्रांति: हर जिले में फूड पार्क और 50,000 एकड़ का लैंड बैंक, सम्राट चौधरी का बड़ा मिशन
मौत का तांडव: मालवीय नगर के होटल में भीषण आग, 20 लोगों की दर्दनाक मौत; जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग
कर्नाटक में आज सत्ता का नया अध्याय: डीके शिवकुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
मैं ठाकुर हूं कहने वाली बैंक कर्मी आस्था सिंह के साथ ई-रिक्शा में छेड़खानी, वीडियो वायरल
स्कूल बना अखाड़ा: प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
डीके शिवकुमार की शिव अवतार वाली तस्वीर से मचा बवाल, भड़के लोगों ने बताया ईशनिंदा
सेंट्रल जेल जाने की सनक: पत्नी पर तानी बंदूक, फिर खुद पहुंच गया थाने
न्यूजीलैंड दौरे का बिगुल: शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में कीवी जमीं पर उतरेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल