कानपुर: सोशल मीडिया पर मैं ठाकुर हूं विवाद के जरिए चर्चा में आईं कानपुर की बैंक कर्मी आस्था सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई बयान नहीं, बल्कि उनके साथ हुई एक शर्मनाक घटना है। आस्था ने एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया है कि ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान उनके साथ एक मुस्लिम व्यक्ति ने अश्लील हरकत की।
क्या हुआ ई-रिक्शा में? आस्था सिंह ने अपने वीडियो में आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे अपनी बैंक ब्रांच से मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं। उनके सामने एक मुस्लिम व्यक्ति बैठा था। आस्था के अनुसार, कुछ देर बाद उन्होंने महसूस किया कि उस व्यक्ति का पैर उनके पैरों के बीच में था।
कुर्ते के अंदर हाथ डालने का आरोप आस्था ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उस व्यक्ति ने अचानक अपना हाथ उनके कुर्ते के अंदर डालकर उनकी जांघ को छुआ। इस हरकत से स्तब्ध आस्था ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और उस व्यक्ति को धक्का देकर थप्पड़ जड़ा और मुक्का मारा। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय वे एक मुस्लिम बहुल इलाके में थीं, जिसके कारण वे बहुत ज्यादा विरोध नहीं कर पाईं।
आरोपी ने किया बचाव, आस्था ने उठाए सवाल आस्था का आरोप है कि पकड़े जाने के बाद भी आरोपी ने अपनी गलती नहीं मानी, बल्कि उल्टा उन्हीं पर बैठने की तमीज न होने का आरोप मढ़ दिया। आस्था ने इस घटना का एक छोटा सा वीडियो भी बनाया है। उन्होंने समाज पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग अपनी घर की महिलाओं को बुर्के में रखते हैं, वे दूसरों की इज्जत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने इसे सेकुलरिज्म पर तमाचा बताया है।
पुलिस ने मांगी शिकायत वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर आस्था सिंह को जवाब देते हुए कहा, कृपया पूर्ण विवरण सहित स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराएं। नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। घटना से संबंधित थाने का नाम अवगत कराने का कष्ट करें।
कौन हैं आस्था सिंह? गौरतलब है कि आस्था सिंह वही बैंक कर्मी हैं जिनका इसी साल जनवरी में एक महिला स्टाफ के साथ विवाद हुआ था। उस दौरान बैंक में ग्राहक और कर्मचारी के बीच बहस हुई थी, जिसमें आस्था सिंह ने गुस्से में आकर कहा था कि मैं ठाकुर हूं । यह वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था।
*मैं ठाकुर हूं बोलने वाली कानपुर में एचडीएफसी की बैंक कर्मी आस्था सिंह के साथ हुई छेड़खानी.#Kanpur #UP #UPPolice pic.twitter.com/GgNEyjRYRQ
— HasNain Alamdar (@HassuNain) June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों ने खोली दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की पोल
कर्नाटक की नई सुबह: डीके शिवकुमार ने संभाली मुख्यमंत्री की कमान, नई सरकार का आगाज
तमिलनाडु की सियासत में विजय का बड़ा दांव: राज्यसभा सीट कांग्रेस को सौंपकर विपक्ष को साधने की कोशिश
तूफान में फरिश्ता बना अजनबी: हाईवे पर फंसी फैमिली की ऐसे बचाई जान, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
खान सर की कोचिंग में बवाल: मारपीट और धमकी के बाद छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट शिक्षक
डॉन-3 विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, रणवीर सिंह के व्यवहार पर उठाए सवाल
बंदूकों की जगह थामी कलम और तराजू: माओवाद की राजधानी कोंडापल्ली में अब बह रही विकास की हवा
मालवीय नगर अग्निकांड: जलते रेस्टोरेंट से जान बचाने के लिए कूदे मां-बच्चे, 10 लोगों की दर्दनाक मौत
दिल्ली का खौफनाक मंजर: जान बचाने के लिए ऊंची इमारत से कूदीं महिलाएं, 21 की मौत
वैभव सूर्यवंशी का नया वीडियो वायरल: बल्ले के बाद अब खाने की पसंद और कार्टून प्रेम ने खींचा ध्यान