दफ्तर से दाचीगाम तक: उमर अब्दुल्ला का मास्टरस्ट्रोक , विपक्ष की अटकलें हुई फुस्स
News Image

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को अपनी एक अनोखी कार्यशैली से न केवल प्रशासन बल्कि विपक्ष को भी हैरान कर दिया। गुपकार स्थित आवास पर होने वाली रूटीन मीटिंग को अचानक दाचीगाम वन्यजीव पार्क में शिफ्ट कर उमर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी।

एसआरटीसी की बसों में सवार हुए दिग्गज बुधवार सुबह जब नेशनल कॉन्फ्रेंस के मंत्री, विधायक और सांसद मुख्यमंत्री आवास पर इकट्ठा हुए, तो वे सरकारी दफ्तर जाने के बजाय एसआरटीसी (SRTC) की बसों में सवार हो गए। काफिला लोक भवन और एलजी दफ्तर की ओर बढ़ने लगा। इस दृश्य को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया; समर्थकों और मीडिया में चर्चा छिड़ गई कि शायद उमर सरकार गिरने वाली है और मुख्यमंत्री इस्तीफा देने जा रहे हैं।

खत्म किया सस्पेंस, दिया करारा जवाब अफवाहों का बाजार गर्म था कि तभी उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए स्थिति साफ की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी ऑफ-साइट मीटिंग थी। उन्होंने लिखा, मुझे आपको निराश करने के लिए खेद है, लेकिन यह अचानक नहीं हुआ। इंतज़ाम पहले से ही तय जगह पर किए गए थे।

विपक्ष का दावा, हवा में उड़ा उमर का यह कदम विपक्ष, विशेषकर नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सुनील शर्मा ने एक दिन पहले ही दावा किया था कि उमर सरकार डूबता हुआ जहाज है और यह बैठक उनकी सरकार की आखिरी कोशिश है। बीजेपी नेता ने यहां तक कह दिया था कि बहुत जल्द सरकार गिर जाएगी।

19 महीनों का लिया हिसाब दाचीगाम नेशनल पार्क के शांत माहौल में हुई इस बैठक में उमर अब्दुल्ला ने पिछले 19 महीनों के कामकाज का लेखा-जोखा लिया। मुख्यमंत्री ने भीड़भाड़ वाली बैठकों से हटकर खुले और शांत वातावरण में अपनी टीम के साथ भविष्य की रणनीति बनाई। इस आउट ऑफ द बॉक्स मीटिंग ने यह संदेश दे दिया है कि उमर अब्दुल्ला न केवल लीक से हटकर काम करना जानते हैं, बल्कि वे विपक्ष की हर चाल को नाकाम करने में भी माहिर हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सूर्या का बल्ला फिर खामोश: क्या खत्म हो रहा है मिस्टर 360 का खौफ?

Story 1

हवा में खुला प्लेन का दरवाजा? मुझे अभी उतरना है कहते हुए यात्री ने मचाया कोहराम

Story 1

पहली सेल में मचा तहलका: 1 घंटे में आउट ऑफ स्टॉक हुआ HMD Vibe2 5G, आज फिर खरीदने का मौका

Story 1

कुर्सी गई तो क्या, सिद्धारमैया को मिला बड़ा इनाम ; कांग्रेस ने दी नई जिम्मेदारी

Story 1

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर जानलेवा हमला, सस्ती फीस बनी दुश्मनी की वजह?

Story 1

मालवीय नगर अग्निकांड: जलते रेस्टोरेंट से जान बचाने के लिए कूदे मां-बच्चे, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Story 1

जवानी का गुनाह, बुढ़ापे में सजा: 34 साल पुराने केस में 85 साल के बुजुर्ग को जेल

Story 1

वायरल वीडियो: पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की पिटाई, मची खलबली

Story 1

IPL 2027 में वैभव सूर्यवंशी के नाम होंगे ये 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, सिर्फ 6 छक्कों की है देरी

Story 1

पटना कोचिंग विवाद: खान सर और रौशन आनंद के बीच छिड़ी कोल्ड वॉर , एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप