नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। फ्लोरिश स्टे (Flourish Stay) नामक होटल में लगी भीषण आग में कम से कम 21 लोगों की झुलसकर मौत हो गई है। मरने वालों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की है, जो इलाज के लिए यहां ठहरे हुए थे।
नियमों की धज्जियां, लालच का खेल शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि यह होटल पूरी तरह अवैध था। दिल्ली सरकार से इस प्रॉपर्टी को केवल 6 कमरों के बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) का लाइसेंस मिला था। लेकिन, होटल संचालकों ने मुनाफे के लालच में नियमों को दरकिनार करते हुए बेसमेंट समेत 25 कमरे बना डाले। सबसे गंभीर बात यह है कि इस प्रतिष्ठान के पास कोई फायर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं था।
मौत का जाल बना होटल जिस समय आग लगी, इमारत के अंदर 40 से अधिक लोग मौजूद थे। तंग गली में बनी इस इमारत में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। आग लगते ही यह जगह लोगों के लिए मौत का जाल बन गई। घायलों को तुरंत एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर और साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
8 दमकल गाड़ियों की मशक्कत दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 8:48 बजे आग की सूचना मिली। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंचीं। तंग गलियां होने के कारण राहत और बचाव कार्य में भारी मशक्कत करनी पड़ी। फायर फाइटर्स ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और बेसमेंट में फंसे 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे के शिकार ज्यादातर मरीज हादसे का शिकार हुए विदेशी नागरिकों में से कइयों के परिजन स्तब्ध हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल में ठहरे ज्यादातर लोग पास के मैक्स अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज और उनके तीमारदार थे। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि बिना फायर सेफ्टी क्लीयरेंस और नियमों के उल्लंघन के बावजूद यह होटल इतने लंबे समय से धड़ल्ले से कैसे चल रहा था।
#WATCH | Malviya Nagar fire | Delhi: A Congo national whose family members died in an incident, says, ...they say my sister is dead... pic.twitter.com/maSjF5LmTA
— ANI (@ANI) June 3, 2026
बेसमेंट की आग बन रही यमराज का दरवाजा : मालवीय नगर हादसे के बाद क्यों डरना जरूरी है?
IRCTC का फुल पैसा वसूल टूर पैकेज: मात्र ₹15,600 में करें दक्षिण भारत के 7 प्रमुख मंदिरों के दर्शन
मध्य पूर्व में फिर भड़की जंग: ईरान का कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर जोरदार हमला
खान सर के कोचिंग पर हमला: जेडीयू की दो टूक, कहा- अपराधियों का वही इलाज होगा
IND vs AFG: टेस्ट रंग में रंगे ब्लू ब्रिगेड , अफगानिस्तान के खिलाफ महामुकाबले के लिए तैयार टीम इंडिया
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मोड में टीम इंडिया, महाराजा यादविंद्र स्टेडियम में छिड़ेगी जंग
खान सर के कोचिंग पर हमला: सस्ती शिक्षा से किसे हो रही है परेशानी?
तिरंगा फाड़ा, भारत को दी गाली: टेक्सास में हिंसक हुआ इमिग्रेशन विरोध , वीडियो वायरल
इंटरनेट पर मचा छोले भटूरे पिज्जा का बवाल: एक्सपेरिमेंट या खाने का अपमान?
दफ्तर से दाचीगाम तक: उमर अब्दुल्ला का मास्टरस्ट्रोक , विपक्ष की अटकलें हुई फुस्स