क्या शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में लगी आग? दिल्ली के आईटीओ (ITO) स्थित एक इमारत में लगी आग ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि आग शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय में लगी है। इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए शिक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों को पूरी तरह से गलत बताया है।
मंत्रालय की सफाई: हमारा ऑफिस वहां नहीं है शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उनका कार्यालय कर्तव्य भवन-2 , डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड पर स्थित है। मंत्रालय के अनुसार, आग स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के परिसर में लगी थी, जो विकास मार्ग, आईटीओ पर स्थित है। मंत्रालय ने साफ कहा कि आग बेहद मामूली थी और उस पर तुरंत काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
विपक्ष का हमला: नीट और पेपर लीक के सबूत मिटाने की कोशिश कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस घटना पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, शिक्षा मंत्रालय में आग का पता नहीं, पर हमारी शिक्षा व्यवस्था पर असली आग भाजपा ने अपने कुकर्मों से लगाई है। खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा ने शिक्षा को पेपर लीक माफियाओं के जरिए लूट का धंधा बना लिया है।
वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने इसे और भी गंभीर मोड़ दे दिया है। सिसोदिया ने अपने बयान में कहा, जहां से नीट (NEET) पेपर लीक हुए और जहां सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी हुई, वहां आग लग गई। लाखों बच्चों के भविष्य को आग में झोंकने के बाद अब सारे सबूत मिटा दिए जाएंगे।
फायर विभाग की कार्रवाई दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सुबह करीब 9:37 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत आठ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, घटना के बाद से ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है और विपक्ष लगातार सरकार से जवाब मांग रहा है।
Delhi | Efforts underway to douse the fire on the second floor of the Ministry of Education office, Vikas Marg. pic.twitter.com/NBs1L2DqlR
— Dushyant Sharma (@SamantaJindabad) June 1, 2026
डिजिटल इंडिया की नई उड़ान: UPI ट्रांजैक्शन ने मई 2026 में तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड
पाकिस्तान को योगी आदित्यनाथ की दो-टूक: ब्रह्मोस है तैयार, दुस्साहस किया तो समाप्त हो जाएगा अस्तित्व
चलती गाड़ी में तारक मेहता : ड्राइविंग छोड़ शो में डूबा ओला ड्राइवर, यात्री को दिया अजब जवाब
अकेले गद्दारों पर भारी हूं: पटना में रोहिणी आचार्य के पोस्टर से मची खलबली
#1 RCB की खिताबी जीत: डांस फ्लोर पर छाई विरुष्का की जोड़ी, कोहली ने मैदान के बाद महफिल भी लूटी
IPL 2026: व्यूअरशिप के हर रिकॉर्ड पर आरसीबी का कब्जा, टॉप-4 सबसे ज्यादा देखे गए मैचों में रहा किंग कोहली की टीम का जलवा
Samsung Galaxy Z Fold 8 और Ultra का फर्स्ट लुक लीक: डिजाइन में हुआ बड़ा बदलाव
पाकिस्तान का असली बॉस कौन? पत्रकार के सवाल पर रक्षा मंत्री की हंसी ने खोली पोल
IPL 2026: चेज मास्टर विराट कोहली का महाविस्फोट, फाइनल में रचे कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
क्या है झंगोरा ? जिसे जानने के लिए CJI ने दुकानदार से पूछ डाले सवाल