आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा कर लिया है। जीत के बाद टीम का जश्न होटल में देर रात तक चला, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा डांस फ्लोर पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।
अनुष्का बनीं कैमरामैन इस सेलिब्रेशन के दौरान अनुष्का शर्मा ने खुद अपने फोन से टीम के जश्न के पलों को कैद किया। विराट कोहली ने न केवल अपनी पत्नी अनुष्का के साथ डांस किया, बल्कि टीम के मेंटॉर दिनेश कार्तिक के साथ भी जमकर ठुमके लगाए। यह विरुष्का और डीके की जुगलबंदी फैंस को खूब पसंद आ रही है।
चेज मास्टर का जलवा आरसीबी की जीत के पीछे सबसे बड़ा नाम किंग कोहली का रहा। फाइनल मुकाबले में 156 रनों का पीछा करते हुए विराट ने नाबाद 75 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी 42 गेंदों की पारी में 9 चौके और 3 छक्के जड़े।
विराट का बल्ला पूरे सीजन में गरजता रहा। उन्होंने 16 मैचों में एक शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से कुल 675 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
क्रुणाल पंड्या: टीम के साइलेंट हीरो खिताबी जीत में ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या का योगदान भी अविस्मरणीय रहा। पूरे सीजन में क्रुणाल ने संकटमोचक की भूमिका निभाई। उन्होंने 16 मैचों में 226 रन बनाने के साथ-साथ 14 महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए।
इस जीत के साथ ही क्रुणाल पंड्या ने अपने आईपीएल करियर की पांचवीं ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आरसीबी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे मौजूदा समय में आईपीएल की सबसे संतुलित और घातक टीम हैं।
𝗞𝗶𝗻𝗴 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶’𝘀 𝗺𝗮𝘀𝘁𝗲𝗿𝗰𝗹𝗮𝘀𝘀 𝗼𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗱𝗮𝗻𝗰𝗲 𝗳𝗹𝗼𝗼𝗿 😉
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 1, 2026
Pure vibes. Wholesome. And so much more. Anushka Sharma, thank you for being our Day 1. ❤️ pic.twitter.com/7Qmxxv6QtG
मुंबई की सड़कों पर दौड़ा पिंक ई-रिक्शा : अमृता फडणवीस ने थामे स्टीयरिंग, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण को दी नई उड़ान
कबाड़ से जुगाड़: कूड़ेदान से बना दिया धमाकेदार कूलर, देखते ही रह गए लोग!
हमारी सरकार अपवाद नहीं, सबकी है ... सत्ता संभालने के 20 दिन बाद भी नहीं बदला थलपति विजय का अंदाज
प्रयागराज में हाई वोल्टेज ड्रामा: पेपर लीक पर संजय सिंह और प्रशासन में तीखी तकरार, आंदोलन का ऐलान
रूस का घातक Yolka ड्रोन: हवा में दुश्मन का काल, मात्र 42 हजार में तैयार
अजान के बाद माइक बंद करना भूले मौलवी साहब, लाउडस्पीकर पर गूंजे खर्राटे—वीडियो वायरल
बिहार में खेत बचाओ अभियान : मिट्टी की सेहत सुधारने और लागत घटाने की नई मुहिम
जाम से मिलेगी आजादी: तैयार हुआ DND-KMP एक्सप्रेसवे, दिल्ली से फरीदाबाद का सफर अब सिर्फ 20 मिनट में
IPL के शोर में बड़ा धमाका: इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर गूंजे 6 छक्के, कुशल भुरटेल ने रचा इतिहास!
पेट की समस्याओं का काल है पतंजलि मिंट एक्टिव प्लस : गैस और अपच से मिलेगी तुरंत राहत