37 साल की उम्र में भी विराट कोहली का बल्ला खामोश होने का नाम नहीं ले रहा है। आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोहली ने एक ऐसी पारी खेली, जिसने साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ चेज मास्टर कहा जाता है। उनकी नाबाद 75 रनों की पारी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार आईपीएल का चैंपियन बनाया।
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी है। उन्होंने 42 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 9 चौके और 3 छक्के जड़कर जीत सुनिश्चित की।
कोहली आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने लगातार चार सीजन (2023-2026) में 600 से अधिक रन बनाए हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने 16 मैचों में 165 के स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए। कुल मिलाकर, वह 6 बार एक सीजन में 600+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बनते ही कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। यह उनके आईपीएल करियर का 22वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड था। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार यह खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए, जिसने उन्होंने रोहित शर्मा (21 अवॉर्ड) को पीछे छोड़ दिया।
ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो अब कोहली एबी डिविलियर्स (25) के बाद दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से पहुंच गए हैं। इसके अलावा, 37 साल और 207 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच बनकर वह इस अवॉर्ड को जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस सूची में केवल अनिल कुंबले ही उनसे आगे हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा POTM जीतने वाले भारतीय:
His fastest IPL fifty comes in a winning chase, in a final, at 37
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 1, 2026
Only one Virat Kohli 👑 pic.twitter.com/RFhRLE9CBn
आरसीबी का जलवा: लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन, कैलाश खेर के शिव तांडव से गूंजा स्टेडियम
आरसीबी का डबल धमाका : विराट कोहली का वायरल पोस्ट, कहा- हमने जो पूछा, वो कर दिखाया
IPL 2026: जीत के जश्न में विराट कोहली का दिल जीतने वाला अंदाज़, वायरल हुआ वीडियो
स्विट्जरलैंड के होटल में भारतीयों के लिए अलग से लगे नियम , हर्ष गोयनका ने बयां किया दर्द
अमेरिका के लिए बदल गया खेल: ईरान ने फिर खड़ी की अपनी सैन्य ताकत, अब जवाबी हमले की तैयारी
दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में भड़की आग, मची अफरा-तफरी
इंतजार करो, इससे बड़ा खेला करूंगी : ममता बनर्जी की BJP को खली चेतावनी
पेट की समस्याओं का काल है पतंजलि मिंट एक्टिव प्लस : गैस और अपच से मिलेगी तुरंत राहत
IPL 2026: शुभमन गिल और साई सुदर्शन बाहर, विराट कोहली बने ओपनर; जानें किसे मिली बेस्ट टीम में जगह
अन्नपूर्णा योजना: महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3,000 रुपये, आज से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया