क्रिकेट में कुछ जीतें सिर्फ ट्रॉफी नहीं दिलातीं, बल्कि इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो जाती हैं। आईपीएल 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए ठीक ऐसा ही यादगार बन गया। वर्षों तक खिताब के सूखे से जूझने वाली आरसीबी अब आईपीएल की नई पावरहाउस बन चुकी है। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया है।
गेंदबाजों का घातक प्रहार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी का आरसीबी का फैसला मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। जोश हेजलवुड ने शुभमन गिल (10) को सस्ते में आउट कर गुजरात को शुरुआत में ही बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद रसिख सलाम ने कहर बरपाते हुए 27 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड ने 2-2 विकेट लेकर गुजरात को 155 रन पर ही रोक दिया। गुजरात के लिए वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 50) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन आरसीबी के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने वे पर्याप्त स्कोर नहीं खड़ा कर सके।
विराट कोहली का मास्टरक्लास 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए शुरुआत तेज रही, लेकिन राशिद खान ने रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या को एक ही ओवर में आउट कर मैच में रोमांच भर दिया। दबाव के इस पल में विराट कोहली दीवार बनकर खड़े रहे। विराट ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रनों की जादुई पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे, जो आरसीबी को जीत की दहलीज के पार ले गए। टिम डेविड ने भी अंत में 24 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इतिहास के पन्नों में आरसीबी का नाम इस जीत के साथ ही आरसीबी आईपीएल इतिहास की चुनिंदा टीमों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है। इससे पहले केवल चेन्नई सुपर किंग्स (2010-11) और मुंबई इंडियंस (2019-20) ही यह उपलब्धि हासिल कर पाई थीं। अहमदाबाद का मैदान आरसीबी के फैंस के नारों से गूंज उठा। यह जीत साबित करती है कि आरसीबी का गोल्डन एरा अब शुरू हो चुका है।
𝘾.𝙃.𝘼.𝙈.𝙋.𝙄.𝙊.𝙉.𝙎 🏆🏆@RCBTweets have done it again ❤️#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/ww2zB98Xb8
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
एशियन गेम्स 2026: महिला क्रिकेट में 8 टीमों का ऐलान, 42वीं रैंक वाली टीम के ऐतिहासिक उलटफेर ने मचाई खलबली
RCB vs GT IPL 2026 Final: अहमदाबाद में महासंग्राम, खिताबी जंग के लिए उमड़ा फैंस का जनसैलाब
कुर्बानी से आहत बिलाल ने छोड़ा इस्लाम, शिव मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ बना विशाल
8वें वेतन आयोग का बड़ा फैसला: कर्मचारियों के लिए मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, जानें नई तारीख
आसमान से जुड़कर चमकाएं अपना करियर: मन की बात में PM मोदी ने युवाओं को दिया नया मंत्र
# RCB Vs GT: स्टेडियम में विराट की लेडी लक , गले में तुलसी की माला पहनकर पहुंचीं अनुष्का
IPL 2026 फाइनल की जंग: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस का सैलाब, उत्सव जैसा माहौल
CBSE की बड़ी चूक: पोर्टल में सुरक्षा खामियां उजागर, लाखों छात्रों का डेटा खतरे में!
वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों है यह युवा बल्लेबाज खास
IPL 2026 Final: हेजलवुड का कहर, गिल का सपना टूटा और वैभव सूर्यवंशी ने मारी बाजी!